BRICS देशों को भारत का बड़ा संदेश!
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने BRICS देशों से मिलकर भविष्य की स्मार्ट, सुरक्षित और ग्रीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाने का आह्वान।
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन, हाईवे क्रांति, वंदे भारत, गति शक्ति मिशन-भारत ने दुनिया के सामने पेश किया अपना आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल।
IBNEWS
नागपुर: BRICS Transport Ministers Meeting 2026: नितिन गडकरी ने सतत, स्मार्ट और भविष्य के परिवहन के लिए BRICS देशों से गहरे सहयोग का किया आह्वान, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत की BRICS अध्यक्षता में आयोजित तीसरी BRICS परिवहन मंत्रियों की बैठक में सदस्य देशों से सतत, लचीली, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार परिवहन प्रणालियों के निर्माण हेतु गहरे सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि BRICS देशों की सामूहिक शक्ति वैश्विक परिवहन व्यवस्था को नवाचार, साझेदारी और साझा जिम्मेदारी के माध्यम से नई दिशा दे सकती है।
बैठक में BRICS सदस्य देशों के परिवहन मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिनिधिमंडल प्रमुख और विशेषज्ञ शामिल हुए। अपने उद्घाटन संबोधन में नितिन गडकरी ने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता का विषय “Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” है, जो ‘वसुधैव कुटुंबकम’ (विश्व एक परिवार है) की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि BRICS विश्व की लगभग 50 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है और स्वच्छ, सुरक्षित, स्मार्ट एवं टिकाऊ परिवहन व्यवस्था विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
नितिन गडकरी ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में सड़क, रेल, समुद्री और हवाई परिवहन के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है।उन्होंने बताया कि भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क विकसित कर चुका है, हजारों किलोमीटर नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को तेजी से बढ़ाया जा रहा है और आधुनिक तकनीकों का बड़े स्तर पर उपयोग हो रहा है।
गडकरी ने भारत की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उल्लेख किया जैसेकि दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर, सोनमर्ग सुरंग, 10,000 किलोमीटर से अधिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और Hybrid Annuity Model (HAM) तथा प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान, उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से लॉजिस्टिक्स लागत कम हुई है और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है।
रेल क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए गडकरी ने कहा कि ब्रॉडगेज नेटवर्क का लगभग पूर्ण विद्युतीकरण,वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार और मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर व नया पंबन ब्रिज भारत के आधुनिक रेलवे नेटवर्क की नई पहचान बन रहे हैं। उन्होंने समुद्री क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण पहलों की जानकारी दी-Maritime Amrit Kaal Vision 2047, e-Navigation, e-Samudra और Green Shipping Initiative इन पहलों से समुद्री व्यापार और लॉजिस्टिक्स को नई गति मिली है।नितिन गडकरी ने कहा कि भारत भविष्य की स्वच्छ परिवहन व्यवस्था पर तेजी से काम कर रहा है-इलेक्ट्रिक बसें, Green Urban Mobility Scheme, उड़ान योजना (UDAN), इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और वैकल्पिक ईंधन व ग्रीन हाइड्रोजन।
उन्होंने कहा कि भारत की परिवहन नीति का केंद्र सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण में अब पुनर्चक्रित प्लास्टिक, फ्लाई ऐश, स्टील स्लैग, नगर निगम का अपशिष्ट और पुराने टायर व बांस के क्रैश बैरियर का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए PM-RAHAT जैसी योजनाएं भी लागू की जा रही हैं।
गडकरी ने कहा कि सभी BRICS देशों के सामने कई साझा चुनौतियां हैं जैसे कि इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग, ट्रैफिक जाम, कार्बन उत्सर्जन और सड़क सुरक्षा व अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी (Last Mile Connectivity) इन समस्याओं का समाधान सामूहिक सहयोग से ही संभव है।
भारत ने BRICS देशों के साथ निम्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई जिसमे ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट, वैकल्पिक ईंधन, डिजिटल ट्रांसपोर्ट सिस्टम, स्मार्ट लॉजिस्टिक्स, मल्टीमॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर और संयुक्त अनुसंधान व तकनीकी सहयोग तथा क्षमता निर्माण करना है। गडकरी ने विश्वास जताया कि इस बैठक से BRICS परिवहन सहयोग मजबूत होगा, नवाचार आधारित समाधान विकसित होंगे, क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा और सतत विकास को नई गति मिलेगी व वैश्विक परिवहन व्यवस्था अधिक समावेशी बनेगी।
BRICS Transport Ministers Meeting 2026, Nitin Gadkari BRICS, BRICS Transport News, Sustainable Transport India, Green Mobility India, PM Gati Shakti, Electric Mobility India, Hydrogen Fuel India, Road Infrastructure India, BRICS Summit Transport









