Search
Close this search box.

नई दिल्ली: भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स मेडिसिन सपोर्ट, Safdarjung Hospital और SAI के बीच हुआ बड़ा समझौता,

New Delhi: Indian athletes will receive world-class sports medicine support, a major agreement has been signed between Safdarjung Hospital and SAI.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अब भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय मेडिकल सुविधा!

Safdarjung Hospital और Sports Authority of India (SAI) के बीच बड़ा समझौता।

यह कदम भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाएगा।

भारत के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी!

अरुण कुमार

नई दिल्ली: भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स मेडिसिन सपोर्ट, Safdarjung Hospital और SAI के बीच हुआ बड़ा समझौता, भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा और स्पोर्ट्स साइंस सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत सफदरजंग अस्पताल के स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर (SIC) और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह समझौता केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव और खेल विभाग के सचिव श्री हरि रंजन राव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) से जुड़े खिलाड़ियों और उनके सपोर्ट स्टाफ को आधुनिक स्पोर्ट्स मेडिसिन, चोट की रोकथाम, उपचार, पुनर्वास (Rehabilitation) और खेल विज्ञान (Sports Science) की व्यापक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

सफदरजंग अस्पताल का स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर (SIC) देश का प्रमुख टर्शियरी केयर सेंटर है, जो विशेष रूप से स्पोर्ट्स मेडिसिन, आर्थ्रोस्कोपी, स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट और पुनर्वास (Rehabilitation) व स्पोर्ट्स साइंस के लिए समर्पित है।

इस सहयोग के माध्यम से SIC की चिकित्सा विशेषज्ञता और SAI के राष्ट्रीय एथलीट नेटवर्क को जोड़कर खिलाड़ियों के लिए एक समन्वित स्वास्थ्य मॉडल विकसित किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा कि खेल चोटों की रोकथाम, समय पर जांच, विशेषज्ञ इलाज, वैज्ञानिक पुनर्वास, प्रदर्शन सुधार और फिटनेस मॉनिटरिंग व स्पोर्ट्स साइंस सपोर्ट।
एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से स्पोर्ट्स मेडिसिन रिसर्च, क्षमता निर्माण (Capacity Building), चिकित्सकीय शिक्षा, प्रशिक्षण कार्यक्रम, वैज्ञानिक अनुसंधान और नए उपचार विकसित करने तथा चोट रोकथाम तकनीकों पर भी साथ मिलकर कार्य करेंगे। इसका उद्देश्य भारतीय खिलाड़ियों के लिए वैज्ञानिक एवं प्रमाण-आधारित स्पोर्ट्स मेडिसिन को मजबूत बनाना है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि यह समझौता भारत की खेल उत्कृष्टता की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि देशभर में स्पोर्ट्स मेडिसिन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, स्पोर्ट्स मेडिसिन में पोस्टग्रेजुएट शिक्षा को मजबूत किया जाएगा और नए AIIMS संस्थानों में भी स्पोर्ट्स मेडिसिन सुविधाएं विकसित करने का प्रयास होगा तथा जरूरत पड़ने पर NIMHANS जैसे संस्थानों का सहयोग भी खिलाड़ियों को मिलेगा। उन्होंने अनुसंधान को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया ताकि भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन वैश्विक स्तर पर और बेहतर हो सके।
खेल सचिव हरि रंजन राव ने कहा कि भारत को स्पोर्ट्स मेडिसिन के क्षेत्र में अपने स्वयं के वैज्ञानिक मानक विकसित करने होंगे।उन्होंने कहा कि वर्तमान में अधिकांश स्पोर्ट्स मेडिसिन प्रोटोकॉल अमेरिका और यूरोप के खिलाड़ियों के डेटा पर आधारित हैं, जबकि भारतीय खिलाड़ियों की शारीरिक संरचना और आवश्यकताएं अलग हैं। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के लिए घरेलू रिसर्च और भारत-विशिष्ट प्रोटोकॉल व वैज्ञानिक डेटा तैयार करने पर विशेष जोर दिया।
खेल मंत्रालय ने सुझाव दिया कि SAI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, मेडिकल कॉलेज और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ तथा खेल वैज्ञानिक को आपस में जोड़ा जाए ताकि खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर भी विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता मिल सके। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. लवनीश जी. कृष्णा (महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं), राम सिंह (SAI सचिव), डॉ. मनस्वी कुमार, विनील कृष्णा रावेल्ला, और डॉ. कविता रानी शर्मा तथा डॉ. दीपक जोशी व ब्रिगेडियर (डॉ.) बिभु कल्याण नायक साथ ही दोनों मंत्रालयों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस समझौते के बाद खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स मेडिसिन, तेज़ और वैज्ञानिक इलाज, चोट से बचाव की आधुनिक तकनीक, बेहतर Rehabilitation, प्रदर्शन सुधार के लिए Sports Science Support और भारतीय खिलाड़ियों के लिए विशेष रिसर्च व मेडिकल कॉलेजों और SAI के बीच बेहतर समन्वय होगा।
भारत ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों को वैज्ञानिक चिकित्सा, चोट प्रबंधन और आधुनिक स्पोर्ट्स साइंस उपलब्ध कराना देश की खेल नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। Safdarjung Hospital और SAI के बीच यह साझेदारी भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Safdarjung Hospital SAI MoU, Sports Medicine India, Sports Injury Centre Safdarjung, SAI Athletes Healthcare, Indian Sports News, Sports Science India, Athlete Rehabilitation India, Sports Ministry News, Health Ministry India, Sports Medicine Research

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें