Search
Close this search box.

नई दिल्ली:जूनोसिस नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्ययोजना तैयार, AI और One Health मॉडल से भारत होगा सुरक्षित,

New Delhi: National action plan for zoonosis control ready, India will be safe with AI and One Health model,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत अब भविष्य की महामारी से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार!

सरकार ला रही है राष्ट्रीय जूनोसिस नियंत्रण कार्ययोजना, जिसमें AI आधारित निगरानी, One Health मॉडल, डिजिटल हेल्थ सिस्टम और 10 खतरनाक बीमारियों पर विशेष प्रशिक्षण शामिल होगा।

अरुण कुमार

नई दिल्ली:जूनोसिस नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्ययोजना तैयार, AI और One Health मॉडल से भारत होगा सुरक्षित, भारत सरकार जूनोटिक (पशु से मनुष्य में फैलने वाले) रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय कार्ययोजना (National Action Plan for Prevention and Control of Zoonoses) तैयार कर रही है। यह कार्ययोजना वन हेल्थ (One Health) दृष्टिकोण पर आधारित होगी, जिसके माध्यम से मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य, वन्यजीव और पर्यावरण क्षेत्रों के बीच समन्वित सहयोग को मजबूत किया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य भविष्य में संभावित महामारी और संक्रामक रोगों के खतरों से देश को सुरक्षित बनाना तथा समय रहते उनकी पहचान और प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।

प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्ययोजना में निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है जिसमे बेहतर सुशासन एवं संस्थागत व्यवस्था, आधुनिक निगरानी प्रणाली (Surveillance), अत्याधुनिक प्रयोगशाला नेटवर्क, महामारी की तैयारी एवं त्वरित प्रतिक्रिया, जोखिम संचार प्रणाली, अनुसंधान एवं नवाचार, AI आधारित डिजिटल निगरानी, कार्यबल विकास और वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था व सतत निगरानी एवं मूल्यांकन। यह कार्ययोजना राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अपनी-अपनी राज्य कार्ययोजना तैयार करने में भी सहायता करेगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर महानिदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. सुजाता चौधरी ने कहा कि वन हेल्थ मॉडल को सफल बनाने के लिए विभिन्न मंत्रालयों और सभी हितधारकों के बीच निरंतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मानव, पशु एवं पर्यावरण स्वास्थ्य को एक साथ जोड़कर ही भविष्य की महामारियों को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।
राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) के निदेशक प्रो. (डॉ.) रंजन दास ने कहा कि जूनोटिक रोग सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए लगातार बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। उन्होंने एकीकृत रोग निगरानी प्रणाली को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न संस्थानों के बीच बेहतर सहयोग विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण तकनीकी संसाधनों का शुभारंभ किया गया-1. शिक्षण संसाधन पैकेज, 2. व्यापक ई-लर्निंग मॉड्यूल, इनमें निम्नलिखित 10 प्राथमिकता वाले जूनोटिक रोग शामिल हैं जैसे कि एन्थ्रेक्स, ब्रुसेलोसिस, क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज (KFD), क्रीमियन-कॉन्गो हेमरेजिक फीवर, निपाह वायरस, एमपॉक्स, रेबीज, लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस व जीका वायरस। इन प्रशिक्षण मॉड्यूल का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों, पशु चिकित्सकों, जनस्वास्थ्य अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों की क्षमता को मजबूत करना है।
तकनीकी सत्रों के दौरान विशेषज्ञों ने निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष जोर दिया-Sentinel Surveillance Sites का विस्तार, राष्ट्रीय लैब नेटवर्क को मजबूत करना, Integrated Health Information Platform (IHIP 2.0) के माध्यम से रियल टाइम डेटा शेयरिंग, AI आधारित रोग पूर्वानुमान प्रणाली, डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म का उपयोग और शुरुआती चेतावनी (Early Warning System) व महामारी की त्वरित पहचान करना। विशेषज्ञों का मानना है कि Artificial Intelligence भविष्य में महामारी नियंत्रण की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
राष्ट्रीय कार्ययोजना के तहत राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार रोग निगरानी, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, पर्यावरणीय निगरानी और आपदा प्रतिक्रिया तथा स्थानीय स्वास्थ्य रणनीति तैयार करने में मार्गदर्शन मिलेगा।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा निम्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया-राजस्थान, ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह राष्ट्रीय कार्ययोजना भविष्य की महामारी रोकने में मदद करेगी। जूनोटिक रोगों की समय रहते पहचान संभव होगी, स्वास्थ्य प्रणाली अधिक मजबूत बनेगी, AI आधारित निगरानी व्यवस्था विकसित होगी औरभारत की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा और अधिक सशक्त होगी तथा वैश्विक महामारी नियंत्रण में भारत की भूमिका मजबूत होगी।

राष्ट्रीय जूनोसिस योजना, One Health India, Zoonotic Disease India, AI Disease Surveillance, NCDC News, Health Ministry India, Nipah Virus India, Mpox India, Rabies Control, Health Security India, Digital Health India, National Health News, Public Health India, AI in Healthcare, India One Health Mission

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली:जूनोसिस नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्ययोजना तैयार, AI और One Health मॉडल से भारत होगा सुरक्षित,”

Leave a Comment

और पढ़ें