अब आधार अपडेट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं!
UIDAI ने लॉन्च की नई सुविधा—अब घर बैठे Aadhaar App से ईमेल आईडी जोड़ें या अपडेट करें, बिल्कुल मुफ्त!
सिर्फ दो दिनों में 2.5 लाख लोगों ने उठाया फायदा।
अरुण कुमार
नई दिल्ली:अब घर बैठे आधार में जोड़ें या अपडेट करें ईमेल आईडी, UIDAI ने लॉन्च की नई मुफ्त डिजिटल सुविधा, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने डिजिटल सेवाओं को और अधिक सुलभ और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब देशवासी आधार ऐप के माध्यम से सीधे अपने आधार में ईमेल आईडी जोड़ या अपडेट कर सकेंगे, जिसके लिए आधार सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से अगले छह महीनों तक पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। यह पहल डिजिटल इंडिया और विकसित भारत के विजन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
यूआईडीएआई के अनुसार, नई सुविधा शुरू होने के महज दो दिनों के भीतर 2.5 लाख से अधिक लोगों ने आधार ऐप के माध्यम से अपनी ईमेल आईडी अपडेट कर ली है। ईमेल आईडी को आधार से जोड़ने पर आधार प्रमाणीकरण होने के हर मौके पर उपयोगकर्ता को रीयल-टाइम ईमेल नोटिफिकेशन प्राप्त होंगे, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों में वृद्धि होगी।
रीयल-टाइम अलर्ट- आधार के उपयोग या प्रमाणीकरण की तुरंत जानकारी ईमेल पर मिलेगी।
अतिरिक्त सुरक्षा-किसी भी अनधिकृत उपयोग की स्थिति में उपयोगकर्ता को तत्काल सूचना प्राप्त होगी।
बेहतर पारदर्शिता-आधार संख्या धारक अपने डेटा के उपयोग पर पूरी निगरानी रख सकेंगे।
आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं-संपूर्ण प्रक्रिया मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे पूरी की जा सकती है।

नया आधार ऐप लोगों के लिए कई डिजिटल सेवाओं को आसान बना रहा है। यूआईडीएआई के मुताबिक—40 लाख से अधिक लोगों ने ऐप के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट किए हैं। करीब 10 लाख लोगों ने अपना पता भी ऑनलाइन अपडेट किया है। यह दर्शाता है कि नागरिक तेजी से डिजिटल सेवाओं को अपना रहे हैं और सरकारी सेवाओं की पहुंच पहले से अधिक सरल हो रही है।
यूआईडीएआई की यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन के मूल उद्देश्य—”ईज ऑफ लिविंग और नागरिक-केंद्रित सेवाएं”—को आगे बढ़ाती है। भौतिक दौड़-भाग समाप्त होने से नागरिकों का समय और खर्च दोनों बचेंगे, वहीं सरकारी सेवाओं की पारदर्शिता और दक्षता भी बढ़ेगी।

कैसे करें आधार ऐप डाउनलोड?
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए
Google Play Store पर Aadhaar App डाउनलोड करें
iPhone (iOS) यूजर्स के लिए
Apple App Store पर Aadhaar App डाउनलोड करें










2 thoughts on “नई दिल्ली:अब घर बैठे आधार में जोड़ें या अपडेट करें ईमेल आईडी, UIDAI ने लॉन्च की नई मुफ्त डिजिटल सुविधा,”
Achha features hai aadhaar update ka.
Good