Search
Close this search box.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग की 24×7 हेल्पलाइन 14490 बनी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की मजबूत ढाल,

New Delhi: The National Commission for Women's 24×7 helpline 14490 has become a strong shield for the safety and dignity of women.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की बड़ी पहल!

सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की नई पहचान—14490

सुनीत भट्ट अरुण

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग की 24×7 हेल्पलाइन 14490 बनी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की मजबूत ढाल, महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और कल्याण सुनिश्चित करना एक समावेशी एवं न्यायसंगत समाज की आधारशिला है। इसी दिशा में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आयोग द्वारा संचालित 24×7 महिला हेल्पलाइन 14490 महिलाओं के लिए त्वरित सहायता, शिकायत पंजीकरण और मनोवैज्ञानिक परामर्श का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है।

यह हेल्पलाइन डिजिटल इंडिया के विज़न के अनुरूप तकनीक आधारित, सुलभ और नागरिक-केंद्रित सार्वजनिक सेवा प्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की नई हेल्पलाइन 14490 को देशभर की महिलाओं के लिए एक आसान और त्वरित संपर्क माध्यम के रूप में विकसित किया गया है। यह आयोग की मौजूदा हेल्पलाइन 7827170170 से जुड़ा हुआ एक शॉर्ट कोड है, जिससे संकट की घड़ी में महिलाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु की कोई भी महिला या युवती इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकती है।
महिला हेल्पलाइन 14490 के माध्यम से निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं—
शिकायत पंजीकरण- घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, कार्यस्थल पर भेदभाव और अन्य अपराधों से जुड़ी शिकायतों का ऑनलाइन पंजीकरण।
मनोवैज्ञानिक परामर्श- प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों द्वारा 24 घंटे परामर्श और भावनात्मक सहायता।
रेफरल सहायता- जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों, पुलिस, कानूनी संस्थाओं और अन्य सहायता एजेंसियों से जोड़ने की सुविधा।
सरकारी योजनाओं की जानकारी- महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराना।
राष्ट्रीय महिला आयोग की यह पहल डिजिटल इंडिया के मूल सिद्धांतों—सुगमता, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करती है जैसेकि 24×7 डिजिटल शिकायत प्रणाली, त्वरित सहायता और ऑनलाइन ट्रैकिंग और नागरिक-केंद्रित सेवाएं व राष्ट्रीय स्तर पर एकीकृत पहुंच। यह प्रणाली विशेष रूप से आपात स्थितियों में महिलाओं तक तेजी से सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
राष्ट्रीय महिला आयोग को प्राप्त शिकायतें महिलाओं के खिलाफ अपराधों की प्रकृति और प्रवृत्तियों पर महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराती हैं। इन आंकड़ों के आधार पर—संस्थागत कमियों की पहचान की जाती है। सुधारात्मक नीतियों की सिफारिश की जाती है और पुलिस, न्यायपालिका, अभियोजकों और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में केस स्टडी के रूप में उपयोग किया जाता है।
राष्ट्रीय महिला आयोग एक व्यवस्थित प्रक्रिया के तहत शिकायतों का निपटारा करता है- शिकायतों की प्रारंभिक जांच, अधिकार क्षेत्र के अनुरूप पंजीकरण, प्रत्येक मामले को यूनिक केस नंबर आवंटित करना और संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय व मध्यस्थता और परामर्श के माध्यम से समाधान तथा गंभीर मामलों में जांच समिति का गठन।
विशेषज्ञों के अनुसार, महिला हेल्पलाइन 14490 केवल एक शिकायत केंद्र नहीं बल्कि महिलाओं और संस्थागत तंत्र के बीच विश्वास का मजबूत पुल है जो महिलाओं में जागरूकता बढ़ा रही है और सहायता सेवाओं को सुलभ बना रही है व और देशभर में महिला सुरक्षा तंत्र को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बना रही है।
राष्ट्रीय महिला आयोग का मानना है कि महिलाओं की सुरक्षा केवल कानूनी व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए मनोवैज्ञानिक सहयोग, सामाजिक समर्थन और तकनीकी रूप से सशक्त सार्वजनिक सेवाओं की आवश्यकता है। 24×7 हेल्पलाइन 14490 इसी व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है, जो महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास को नई मजबूती प्रदान कर रही है।

राष्ट्रीय महिला आयोग हेल्पलाइन 14490 NCW Women Helpline महिला सुरक्षा भारत डिजिटल इंडिया महिला शिकायत पोर्टल महिला सशक्तिकरण घरेलू हिंसा सहायता महिला अधिकार मनोवैज्ञानिक परामर्श महिला कल्याण योजनाएं

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग की 24×7 हेल्पलाइन 14490 बनी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की मजबूत ढाल,”

Leave a Comment

और पढ़ें