Search
Close this search box.

नई दिल्ली: अमित शाह का बड़ा ऐलान: अगले 3 साल तय करेंगे—नशा भारत पर जीतेगा या भारत नशे पर!

अमित शाह का ऐलान: अगले 3 साल में ड्रग नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य, 6,000 करोड़ की ड्रग्स होंगी नष्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NCORD की 10वीं बैठक में गृह मंत्री ने जारी किया ‘नशा मुक्त भारत विज़न डॉक्यूमेंट 2026-2029’, 6,000 करोड़ रुपये के ड्रग्स नष्ट करने का अभियान शुरू

अमित शाह का ऐलान: अगले 3 साल में ड्रग नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य, 6,000 करोड़ की ड्रग्स होंगी नष्ट

अरुण कुमार

नई दिल्ली: अमित शाह का बड़ा ऐलान: अगले 3 साल तय करेंगे—नशा भारत पर जीतेगा या भारत नशे पर! केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्पष्ट कहा कि आने वाले तीन वर्ष यह तय करेंगे कि नशा भारत पर विजय प्राप्त करेगा या भारत नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।

इस अवसर पर गृह मंत्री ने “मादक पदार्थ नियंत्रण पर विज़न डॉक्यूमेंट 2026-2029”, एनसीबी वार्षिक रिपोर्ट-2025 का विमोचन किया तथा जम्मू और गुवाहाटी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के नए जोनल कार्यालयों का ई-उद्घाटन किया। साथ ही, उन्होंने ऑनलाइन ड्रग्स डिस्पोज़ल फोर्टनाइट अभियान की शुरुआत की, जिसके तहत 6,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 2,09,500 किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

गृह मंत्री ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ यह लड़ाई केवल कानून-व्यवस्था या सार्वजनिक स्वास्थ्य का विषय नहीं है, बल्कि यह भारत की आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक स्थिरता, आर्थिक हितों और युवा पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा हुआ मुद्दा है। उन्होंने कहा, “यह लड़ाई कोई एक विभाग, एक राज्य, एक सरकार या एक व्यक्ति नहीं लड़ सकता। संतों, युवाओं, मातृशक्ति और समाज के हर वर्ग को इसके साथ जोड़ना होगा।”

अमित शाह ने कहा कि भारत ‘डैथ ट्रायंगल’ और ‘डैथ क्रिसेंट’ के बीच स्थित है, जिसके कारण ड्रग तस्करी की चुनौतियां और गंभीर हो गई हैं। उन्होंने बताया कि तस्कर अब—ड्रोन आधारित डिलीवरी, समुद्री कंटेनर नेटवर्क, डार्क वेब, क्रिप्टोकरेंसी भुगतान, और पार्सल सर्विस व ऑनलाइन ऑर्डर-टू-डिलीवरी मॉडल जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब यह केवल ड्रग तस्करी नहीं, बल्कि एक “इवॉल्विंग नार्को-टेरर इकोसिस्टम” बन चुका है।

गृह मंत्री ने नशे के खिलाफ राष्ट्रीय रणनीति को तीन प्रमुख शब्दों में परिभाषित किया—3-D
1. Detect (पहचान)-HUMINT और तकनीकी इंटेलिजेंस, सामुदायिक पुलिसिंग और डार्क वेब मॉनिटरिंग व हवाला और क्रिप्टो लेन-देन की निगरानी।
2. Disrupt (बाधित करना)-सप्लाई चेन तोड़ना, अवैध खेती और प्रयोगशालाओं को नष्ट करना और आर्थिक स्रोतों पर प्रहार तथा मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ कार्रवाई।
3. Destroy (पूर्ण समाप्ति)-किंगपिन्स को कानून के शिकंजे में लाना और पुनर्वास एवं नशामुक्ति कार्यक्रम व नेटवर्क को दोबारा खड़ा न होने देना।
अमित शाह ने कहा कि सरकार की नीति स्पष्ट है—”ड्रग्स का व्यापार करने वालों के प्रति ruthless approach और नशे के शिकार बच्चों एवं युवाओं के प्रति sympathetic approach अपनानी होगी।” उन्होंने कहा कि समाज को नशे की चपेट में आए युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए हाथ बढ़ाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ विजन को साकार करने के लिए तैयार रोडमैप चार स्तंभों पर आधारित है: 1. Enforcement, Intelligence & Operations-इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई और नेटवर्क ध्वस्त करना तथा सीमा क्षेत्रों में निगरानी।
2. Precursors & Synthetic Drug Control-उत्पादन स्तर पर रोक और रसायनों और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की निगरानी।
3. Demand Reduction & Rehabilitation-जन-जागरूकता अभियान और उपचार और पुनर्वास व स्कूलों और कॉलेजों में ड्रग-फ्री कैंपस।
4. Capacity Building & Monitoring-एजेंसियों का आधुनिकीकरण और जवाबदेही और समन्वय व तकनीक आधारित निगरानी।
गृह मंत्री ने बताया कि अब तक—15,876 जिला स्तरीय NCORD बैठकें, 266 राज्य स्तरीय बैठकें और 7 कार्यकारी बैठकें तथा और 10 शीर्ष स्तरीय बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंने राज्यों से इन बैठकों को परिणामोन्मुखी बनाने की अपील की।
अमित शाह ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि 2004-2014 में 40,000 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स जब्त, 26 लाख किलोग्राम ड्रग्स बरामद और 8,000 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स नष्ट तथा 1.73 लाख केस दर्ज हुये हैं। जबकि वर्ष 2014-2026 के बीच 1.84 लाख करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स जब्त, 1.18 करोड़ किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद, 89,896 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स नष्ट की गई और 8.75 लाख मामले दर्ज व 10.97 लाख गिरफ्तारियां हुईैं।
गृह मंत्री ने बताया कि 2020 में 10,000 एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट की गई। 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 42,282 एकड़ पहुंच गया। अमित शाह ने शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और सामाजिक न्याय मंत्रालय को विशेष जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि—स्कूल और विश्वविद्यालय ड्रग-फ्री कैंपस मॉडल अपनाएं। ऑनलाइन फार्मेसी की निगरानी मजबूत की जाए और अभिभावकों और शिक्षकों की जागरूकता बढ़ाई जाए तथा नशामुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए।
अपने संबोधन के अंत में अमित शाह ने विश्वास जताया कि यदि केंद्र और राज्य सरकारें, एजेंसियां और समाज मिलकर काम करें तो अगले तीन वर्षों में भारत ड्रग नेटवर्क को समाप्त करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगा उन्होंने कहा “अगर हम एकजुट होकर समयबद्ध रणनीति और साझा लक्ष्य के साथ काम करें, तो हमारी विजय निश्चित है।”

अमित शाह NCORD बैठक 2026 नशा मुक्त भारत विज़न 2026-2029 NCB वार्षिक रिपोर्ट 2025 ड्रग्स के खिलाफ अभियान Drug Free India Narcotics Control India Online Drug Disposal Campaign अमित शाह विज्ञान भवन NCORD 10th Meeting Anti Drug Mission India

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली: अमित शाह का बड़ा ऐलान: अगले 3 साल तय करेंगे—नशा भारत पर जीतेगा या भारत नशे पर!”

Leave a Comment

और पढ़ें