मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार आगाज़!
‘Time and Water’, ‘Agapito’ और ‘Good Luck To You All’ जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों ने पर्यावरण, इंसानी भावनाओं और AI के भविष्य पर गहरी छाप छोड़ी।
47 देशों की 1459 फिल्मों ने बढ़ाया MIFF 2026 का वैश्विक महत्व
कनाडा, फिलीपींस और आइसलैंड की तीन वैश्विक कहानियों के साथ होगी 19वें एमआईएफएफ 2026 की शुरुआत
IB News- विशेष रिपोर्ट
मुंबई:”मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य आगाज़: पिघलते ग्लेशियरों, मानवीय भावनाओं और AI के भविष्य पर आधारित फिल्मों ने जीता दर्शकों का दिल”, भारत के प्रतिष्ठित और दक्षिण एशिया के सबसे बड़े नॉन-फीचर फिल्म महोत्सव 19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) 2026 का आज मुंबई में भव्य शुभारंभ हुआ। 15 से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित महोत्सव की शुरुआत तीन प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय फिल्मों—‘टाइम एंड वॉटर’, ‘अगापिटो’ और ‘गुड लक टू यू ऑल’—की स्क्रीनिंग के साथ हुई।
रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद इन फिल्मों ने दर्शकों को पर्यावरणीय संकट, मानवीय संवेदनाओं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जुड़े भविष्य के सवालों पर गहराई से सोचने को मजबूर किया।

फिलीपींस के निर्देशक अरविन बेलारमिनो और कायला रोमेरो की शॉर्ट फिल्म ‘अगापिटो’ एक पुरानी और अपनी चमक खो चुकी बॉलिंग एली की पृष्ठभूमि में मानवीय भावनाओं और उम्मीदों की संवेदनशील कहानी प्रस्तुत करती है। फिल्म की मुख्य पात्र मीरा अपने कार्यस्थल पर एक खास व्यक्ति का इंतजार करती है। साधारण घटनाओं के माध्यम से फिल्म यह दर्शाती है कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी गहरे जज्बात और मानवीय रिश्तों की खूबसूरती छिपी होती है।
ऑस्कर नामांकित फिल्म निर्माता सारा डोसा द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री ‘टाइम एंड वॉटर’ पर्यावरणीय बदलाव और मानव स्मृतियों के संबंध को बेहद संवेदनशीलता से प्रस्तुत करती है। फिल्म आइसलैंड के प्रसिद्ध लेखक आंद्री स्नैर मैग्नासन की यात्रा पर आधारित है, जो अपने व्यक्तिगत और ऐतिहासिक अनुभवों को एक प्रतीकात्मक टाइम कैप्सूल में संजोते हैं। पिघलते ग्लेशियरों, बदलते मौसम और विलुप्त होती प्राकृतिक धरोहरों के माध्यम से यह फिल्म जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करती है।

कनाडाई फिल्म निर्माता कॉर्डेल बार्कर की एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म ‘गुड लक टू यू ऑल’ दर्शकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मानव सभ्यता के भविष्य पर विचार करने के लिए प्रेरित करती है। एक छोटी बच्ची और उसके खिलौनों की काल्पनिक दुनिया के माध्यम से फिल्म यह सवाल उठाती है कि क्या तकनीकी प्रगति मानवता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी या नए संकट पैदा करेगी। हास्य, कल्पना और दार्शनिक दृष्टिकोण के मिश्रण से यह फिल्म दर्शकों को गहरे विचारों में डुबो देती है।
इस वर्ष MIFF 2026 में दुनिया भर से रिकॉर्ड भागीदारी देखने को मिली है। 47 देशों से कुल 1459 फिल्मों की प्रविष्टियां मिली, 42 से अधिक भारतीय भाषाओं की फिल्में, 30 से अधिक विदेशी भाषाओं की प्रस्तुतियां और डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन और एनिमेशन फिल्मों का विशाल संग्रह तथा उभरते फिल्म निर्माताओं और छात्र फिल्मकारों के लिए विशेष मंच है MIFF 2025।
फिल्म स्क्रीनिंग के अलावा इस बार महोत्सव में डॉक बाजार 2026, अंतरराष्ट्रीय मास्टरक्लास, इंडियन डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IDPA) का ओपन फोरम व फिल्म निर्माण और वितरण पर विशेष चर्चाएं भी आयोजित की जाएंगी।
1990 में शुरू हुआ मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आज दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म महोत्सवों में शामिल है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से आयोजित यह मंच वैश्विक फिल्मकारों, कलाकारों और दर्शकों को जोड़ने का कार्य कर रहा है। MIFF 2026 की शुरुआती फिल्मों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह महोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज, पर्यावरण, विज्ञान और मानवता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच भी है।
MIFF 2026 Mumbai International Film Festival का भव्य शुभारंभ। ‘Time and Water’, ‘Agapito’ और ‘Good Luck To You All’ जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों ने पर्यावरण, मानवीय संवेदनाओं और AI के भविष्य पर महत्वपूर्ण संदेश दिया।









1 thought on “मुंबई:”मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य आगाज़: पिघलते ग्लेशियरों, मानवीय भावनाओं और AI के भविष्य पर आधारित फिल्मों ने जीता दर्शकों का दिल””
Great