Search
Close this search box.

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, आयुष मंत्रालय ने बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड,

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर लाइव योग सत्र में 4.35 लाख दर्शकों के साथ नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर लाइव योग सत्र में 4,35,831 दर्शकों के साथ नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

अरुण कुमार

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, आयुष मंत्रालय ने बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले भारत ने योग के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर लाइव योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर विश्व स्तर पर योग की बढ़ती लोकप्रियता का परिचय दिया है। मंत्रालय द्वारा आयोजित विशेष वैश्विक ऑनलाइन योग सत्र में कुल 4,35,831 सत्यापित दर्शकों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया और इसके साथ ही “Most Viewers of a Yoga Livestream on YouTube” का नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित हुआ।

इससे पहले वर्ष 2024 में 2,46,252 दर्शकों के साथ यह रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। नए रिकॉर्ड में कुल दर्शक: 4,35,831जबकि पुराना रिकॉर्ड: 2,46,252 और इस बार रिकॉर्ड से अधिक दर्शक: 1,89,579 हैं। इस प्रकार भारत ने पिछले रिकॉर्ड को बड़े अंतर से पीछे छोड़ते हुए नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
यह रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय योग वर्ष 2026 के प्रचार अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य “योग 365” अभियान को बढ़ावा देना था, जिसके तहत योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में भारत सहित दुनिया भर के योग साधक, छात्र, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, शैक्षणिक संस्थान, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि, भारतीय प्रवासी समुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने इस उपलब्धि पर सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह रिकॉर्ड योग की उस शक्ति को दर्शाता है जो दुनिया के विभिन्न देशों, संस्कृतियों और समुदायों को स्वास्थ्य और कल्याण के माध्यम से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि योग आज एक वैश्विक जीवनशैली बन चुका है और “योग 365” अभियान लोगों को प्रतिदिन योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि यह पूरी दुनिया को स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का संदेश देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय का लक्ष्य योग को एक दिन के आयोजन के बजाय जीवनभर की आदत बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों और केंद्र सरकार के वरिष्ठ नेताओं के वीडियो संदेश भी प्रसारित किए गए। इनमें केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग थे सभी नेताओं ने योग को निवारक स्वास्थ्य देखभाल और समग्र कल्याण का प्रभावी माध्यम बताया।
यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय द्वारा मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) और अन्य सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने कॉमन योगा प्रोटोकॉल (CYP) का सामूहिक अभ्यास किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों द्वारा लाइव मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का विषय रखा गया है-“स्वस्थ आयु के लिए योग” इस वर्ष 21 जून को मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के हजारों योग साधक भाग लेंगे। आयुष मंत्रालय ने देशवासियों से अपील की है कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और “हर घर योग, हर दिन योग” अभियान को जन-आंदोलन बनाएं।

International Yoga Day 2026 Guinness World Record Yoga AYUSH Ministry Yoga Record Yoga Day 2026 India Yoga 365 Campaign Common Yoga Protocol Prataprao Jadhav Rajesh Kotecha Kolkata Yoga Day 2026

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, आयुष मंत्रालय ने बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड,”

Leave a Comment

और पढ़ें