⚡ अब बिजली बिल ढूंढने की टेंशन खत्म!
📲 DigiLocker पर जुड़ीं 68 बिजली कंपनियां, 35 राज्यों के करोड़ों उपभोक्ता अब एक क्लिक में देख सकेंगे अपना बिजली बिल।
#DigitalIndia की दिशा में एक और बड़ा कदम।
सुनीता भट्ट अरुण
नई दिल्ली:अब बिजली बिल खोजने की झंझट खत्म! DigiLocker पर उपलब्ध होंगे 68 बिजली कंपनियों के डिजिटल बिल, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत नागरिकों को डिजिटल सेवाओं की बेहतर सुविधा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। भारत का प्रमुख डिजिटल डॉक्यूमेंट वॉलेट DigiLocker अब देशभर की 68 विद्युत वितरण कंपनियों (DISCOMs) और बिजली विभागों से सफलतापूर्वक जुड़ गया है। इस महत्वपूर्ण पहल से 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करोड़ों बिजली उपभोक्ता अपने बिजली बिलों को DigiLocker ऐप के माध्यम से सुरक्षित और डिजिटल रूप में देख सकेंगे।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, इस एकीकरण से उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिलों की डिजिटल कॉपी प्राप्त करने के लिए न तो ईमेल खंगालने की जरूरत होगी और न ही बिजली विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। अब नवीनतम बिजली बिल DigiLocker प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रूप से उपलब्ध रहेगा।

इस सुविधा में राज्य बिजली वितरण कंपनियां, नगर निगम बिजली विभाग और निजी बिजली वितरण कंपनियां शामिल हैं, जो देशभर में लाखों उपभोक्ताओं को सेवाएं प्रदान करती हैं।
DigiLocker से जुड़ी प्रमुख बिजली कंपनियों में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM), दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, बीएसईएस राजधनी पावर लिमिटेड, बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड, चंडीगढ़ विद्युत वितरण लिमिटेड और नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड जैसी प्रमुख संस्थाएं शामिल हैं।
सरकार का कहना है कि यह कदम भारत के डिजिटल यूटिलिटी इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। DigiLocker के माध्यम से नागरिकों को सरकारी और उपयोगिता सेवाओं से जुड़े दस्तावेज एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे, जिससे पारदर्शिता, सुविधा और डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस पहल से पेपरलेस गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा, दस्तावेजों के प्रबंधन में आसानी होगी और नागरिकों को कहीं भी, कभी भी अपने बिजली बिल तक पहुंच प्राप्त होगी। DigiLocker का विस्तार भारत के डिजिटल परिवर्तन अभियान को नई गति देने वाला साबित हो सकता है।
DigiLocker Electricity Bill, DigiLocker Power Bill Download, Digital India, DigiLocker DISCOM Integration, Electricity Bill Online, BSES Bill DigiLocker, Electricity Bill Digital Copy, DigiLocker Services India, Power Distribution Companies India, Digital Utility Services










1 thought on “नई दिल्ली:अब बिजली बिल खोजने की झंझट खत्म! DigiLocker पर उपलब्ध होंगे 68 बिजली कंपनियों के डिजिटल बिल”
Bahut achha.