Search
Close this search box.

नई दिल्ली: PM मोदी ने रचा इतिहास: 4,399 दिनों के साथ बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री, दुनिया भर के नेताओं ने दी बधाई,

New Delhi: PM Modi creates history: becomes India's longest-serving democratically elected Prime Minister with 4,399 days, leaders from around the world congratulate him.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: PM मोदी ने रचा इतिहास: 4,399 दिनों के साथ बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री, दुनिया भर के नेताओं ने दी बधाई, भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 10 जून 2026 एक ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लगातार 4,399 दिनों तक सेवा देकर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु का रिकॉर्ड तोड़ दिया और देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए।

इस अवसर पर न सिर्फ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और उनके नेतृत्व में देश की उपलब्धियों का उल्लेख किया बल्कि दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों ने उन्हें बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर संस्कृत का एक सुभाषित साझा करते हुए कहा कि जनसेवा, सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। उन्होंने कहा कि विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनता का विश्वास अर्जित करता है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य जनता के कल्याण, सुरक्षा और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करना है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अपने प्रस्ताव में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 4,399 दिनों तक लगातार सेवा देकर नया रिकॉर्ड बनाया। यह उपलब्धि जनता के विश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। उनके नेतृत्व में NDA सरकार ने लगातार तीसरी बार जनादेश प्राप्त किया और प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष और सार्वजनिक जीवन में लगभग 25 वर्षों की सेवा का उल्लेख किया गया।
मंत्रिमंडल प्रस्ताव में मोदी सरकार की कई बड़ी उपलब्धियों का उल्लेख किया गया जिसमे गरीब कल्याण- 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन और 60 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा तथा करोड़ों परिवारों को पक्के मकान, बिजली और जल सुविधा। 25 करोड़ से अधिक लोगों के गरीबी रेखा से बाहर आने का दावा ।
महिला सशक्तिकरण- लखपति दीदी अभियान, महिला आरक्षण कानून और उज्ज्वला योजना।
युवा और स्टार्टअप- भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बना और चंद्रयान मिशन जैसी वैज्ञानिक उपलब्धियां।
किसानों के लिए- पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड विस्तार और कृषि निर्यात में वृद्धि।
इतना ही नही मंत्रिमंडल प्रस्ताव में कई ऐतिहासिक निर्णयों का भी उल्लेख किया जैसे कि अनुच्छेद 370 हटाना, GST लागू करना, OROP लागू करना, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और भारतीय न्याय संहिता तथा श्रम संहिताओं का एकीकरण।
सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी उपलब्धियां गिनाईं जिसमे पूर्वोत्तर में शांति समझौते, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा नक्सलवाद में कमी ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिनों तक लगातार सेवा देकर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह उपलब्धि नेतृत्व, नीति-निरंतरता और लोकतांत्रिक जनादेश का महत्वपूर्ण उदाहरण मानी जा रही है। इस अवसर पर कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे।
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा:

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे मित्र, मेरे भाई और मेरे मार्गदर्शक हैं।”

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा कि मोदी का रिकॉर्ड भारत की लोकतांत्रिक ताकत का प्रतीक है और श्रीलंका भारत के साथ अपनी घनिष्ठ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि यह उपलब्धि मोदी के वर्षों के समर्पित जनसेवा और नेतृत्व का प्रमाण है। उन्होंने भारत-मलेशिया संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर भारत की जनता द्वारा लगातार तीन कार्यकालों में जताया गया भरोसा उनके नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने मोदी को नाइजीरिया का सच्चा मित्र बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।
मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़ू ने कहा कि मालदीव भारत के साथ पारस्परिक सम्मान, संप्रभु समानता और साझा हितों के आधार पर सहयोग को और मजबूत करना चाहता है।
केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से उठकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करना मोदी की दृढ़ता, समर्पण और सार्वजनिक सेवा का प्रमाण है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्योंग ने कहा कि मोदी ने भारत के विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। दक्षिण कोरिया भारत के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाना चाहता है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी दोनों देशों के लिए नए अवसर पैदा करेगी।
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने मोदी को लोकतांत्रिक रूप से चुने गए भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी और दोनों देशों के सहयोग को आगे बढ़ाने की बात कही।
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने कहा कि यह उपलब्धि वर्षों की समर्पित सेवा और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है।
ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त करते हुए मोदी को बधाई दी।
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा कि वे भारत-जर्मनी रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बनना केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र, जनविश्वास और राजनीतिक स्थिरता का प्रतीक माना जा रहा है। देश के साथ-साथ दुनिया के अनेक नेताओं द्वारा दी गई बधाइयाँ वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की स्वीकार्यता को भी दर्शाती हैं।

Narendra Modi Record, Longest Serving Prime Minister India, Narendra Modi 4399 Days, PM Modi News Hindi, Modi Government 2026, Narendra Modi Achievement, Cabinet Resolution Modi, World Leaders Congratulate Modi, India Politics News, Latest Political News Hindi

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली: PM मोदी ने रचा इतिहास: 4,399 दिनों के साथ बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री, दुनिया भर के नेताओं ने दी बधाई,”

Leave a Comment

और पढ़ें