Search
Close this search box.

नई दिल्ली: Anjana Om Kashyap vs YouTube Teachers Controversy: “2 कौड़ी” बयान से भड़का देश-टीचर्स और स्टूडेंट्स का बड़ा विरोध

“2 कौड़ी के टीचर?” 😳 एक बयान और पूरा देश दो हिस्सों में बंट गया! टीचर्स vs मीडिया – आखिर सच कौन?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

“2 कौड़ी के टीचर?”
एक बयान और पूरा देश दो हिस्सों में बंट गया!
ऑनलाईन टीचर्स vs मीडिया – आखिर सच कौन?

अरुण कुमार

नई दिल्ली:Anjana Om Kashyap vs YouTube Teachers Controversy: “2 कौड़ी” बयान से भड़का देश, टीचर्स और स्टूडेंट्स का बड़ा विरोध, भारत में मीडिया और एजुकेशन कम्युनिटी के बीच एक बड़ा विवाद तब खड़ा हो गया जब वरिष्ठ न्यूज एंकर अंजना ओम कश्यप ने लाइव डिबेट के दौरान YouTube पर पढ़ाने वाले शिक्षकों को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। इस बयान के बाद देशभर के टीचर्स, यूट्यूबर्स और लाखों छात्रों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अंजना ओम कश्यप ने एक टीवी डिबेट में कुछ ऑनलाइन टीचर्स को “2 कौड़ी का” और “फ्रॉड” तक कह दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कई YouTube टीचर्स केवल व्यूज और पैसे कमाने के लिए कंटेंट बनाते हैं और खुद को हर विषय का एक्सपर्ट समझने लगते हैं। यह बयान तेजी से वायरल हुआ और देखते ही देखते पूरे देश में बहस छिड़ गई।
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, YouTube और सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर विरोध शुरू हो गया। लाखों छात्रों ने अपने अनुभव शेयर किए, हजारों वीडियो और पोस्ट वायरल हुए और #TeacherRespect और #AnjanaOmKashyap ट्रेंड करने लगे। छात्रों का कहना था कि ऑनलाइन टीचर्स ने COVID और उसके बाद के समय में उनकी पढ़ाई बचाई।
आनलाईन पढाने वाले Abhinay Sharma (Abhinay Sir), बबीता मैम ने सवाल उठाया कि अगर YouTube टीचर्स “कुछ नहीं जानते”, तो फिर लाखों छात्र competitive exams कैसे निकाल रहे हैं।
Suman Mam ने कहा कि वे गरीब छात्रों को मुफ्त में पढ़ाती हैं, और उन्हें “फ्रॉड” कहना गलत है।
Khan Sir (अप्रत्यक्ष रूप से चर्चा में) कई छात्रों और यूट्यूबर्स ने Khan Sir जैसे शिक्षकों का उदाहरण देते हुए कहा कि ऑनलाइन एजुकेशन ने करोड़ों छात्रों की जिंदगी बदली है।
इस विवाद का सबसे बड़ा असर छात्रों की प्रतिक्रिया से दिखा जिसमे कई छात्रों ने बताया कि उन्होंने YouTube से पढ़कर exams clear किए तो छोटे शहरों और गांवों के छात्रों ने इसे “life changing” बताया और COVID के समय ऑनलाइन टीचर्स को “real teachers” कहा गया। इस वजह से यह मुद्दा सिर्फ बहस नहीं, बल्कि भावनात्मक मुद्दा बन गया।
यह विवाद सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि तीन बड़े सवाल उठाता है पहला कि Online vs Traditional Education क्या ऑनलाइन टीचिंग सिस्टम पारंपरिक शिक्षा को चुनौती दे रहा है? दुसरा Teachers की इज्जत क्या पूरे शिक्षक समुदाय के लिए ऐसी भाषा सही है? और तीसरा Media vs Digital Creators..क्या मीडिया और डिजिटल एजुकेशन के बीच टकराव बढ़ रहा है?
वैसे आपको बता दैं कि टीवी शो के दौरान अंजना ओम कश्यप ने जो मुद्दा उठाया (fake teachers, marketing) — वह कुछ हद तक सही है और इसमे उनके साथ शो मे वरिष्ठ पत्रकार और राजनैतिक विशेषज्ञ आशुतोष भी थे उन्होने भी ऑनलाइन कोचिंग पर सवाल उठाये थे और यहां तक कहा था कि उन्हे बंद कर देना चाहिये था लेकिन सोशल मीडिया पर निशाना सिर्फ अंजना ओम कश्यप बनी, अंजना ओम कश्यप ने जो मुद्दा उठाया (fake teachers, marketing) — वह कुछ हद तक सही है लेकिन उनकी भाषा और tone ने पूरे community को hurt किया है, YouTube teachers का योगदान बहुत बड़ा है लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कुछ गलत practices भी मौजूद हैं। इसके लिये इतना ही कहा जा सकता है कि “मुद्दा सही था, लेकिन तरीके ने विवाद बना दिया।”
फिलहाल किसी तरफ से अब तक कोई आधिकारिक माफी या स्पष्टीकरण नहीं आया है और विवाद लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है यहां तक की यह मुद्दा अब एक बड़े debate में बदल चुका है। सही मायनो मे यह विवाद सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि बदलते भारत में Education System vs Media Narrative का टकराव बन चुका है। और सबसे बड़ी बात — इस बार आवाज छात्रों की थी, जो पूरे देश ने सुनी।

Anjana Om Kashyap controversy, YouTube teachers controversy India, online education debate, Khan Sir news, Abhinay Sir reaction, teacher vs media controversy, India education news

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “नई दिल्ली: Anjana Om Kashyap vs YouTube Teachers Controversy: “2 कौड़ी” बयान से भड़का देश-टीचर्स और स्टूडेंट्स का बड़ा विरोध”

  1. Ye controversy abhi kyun? Online teaching tow kab se chal raha hai phir ye bayan baji kyun… iska ashar students ke upar negative ya positive impression dega!

    Reply

Leave a Comment

और पढ़ें