Search
Close this search box.

कोलकाता: कथित मारपीट मामले पर सियासी घमासान, अशोक गहलोत का बड़ा बयान

कोलकाता में कथित मारपीट मामले पर सियासी घमासान, अशोक गहलोत का बड़ा बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। इस मामले पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थिति मजबूत होती है तो इसका प्रभाव पूरे देश पर पड़ेगा और लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

अशोक गहलोत ने अपने बयान में कहा कि बंगाल की सांस्कृतिक पहचान और राजनीतिक पृष्ठभूमि अलग है, सुभाष चंद्र बोस और रवींद्रनाथ टैगोर जैसी महान विभूतियों की भूमि है उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठाए और गहलोत ने दावा किया कि चुनावी व्यवस्था में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई,वोटर लिस्ट और SIR प्रक्रिया को लेकर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाए तथा उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी नागरिक का वोट अधिकार से वंचित नहीं होना चाहिए और चुनावों को लेकर पारदर्शिता जरूरी है।
गहलोत ने अपने बयान में यह भी आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में असंतुलन की स्थिति बनी,कई जगह प्रशासनिक दबाव देखा गया और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठे इतना ही नही विपक्षी कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों का उल्लेख किया गया। कोलकाता की कथित घटना के बाद TMC और BJP के बीच तनाव और बढ़ गया है और बंगाल की राजनीति एक बार फिर राष्ट्रीय बहस का केंद्र बन गई है जहां सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं
अशोक गहलोत ने युवाओं और छात्रों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें विचारधारा आधारित राजनीति को समझना चाहिए और संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए तथा राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी चाहिए।

KolkataNews #AshokGehlot #TMC #BJP #WestBengal #IndianPolitics #BreakingNewsIndia #ElectionCommission #Democracy #PoliticalNews #IndiaNews #ViralNews

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “कोलकाता: कथित मारपीट मामले पर सियासी घमासान, अशोक गहलोत का बड़ा बयान”

  1. Isme cultural identity kaha se aa gayi… ye ek political gimmick nahi hona chahiye. Haan Prashasan ko bina koi discrimination ke har chiz ko sambedanshil se karya karna chahiye…

    Reply

Leave a Comment

और पढ़ें