बीरेन्द्र दाश
पश्चिमबंगाल: TMC नेताओं पर कथित हमलों से सियासत गरमाई, कल्याण बनर्जी घायल; ममता बनर्जी ने जताई नाराज़गी, पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। पहले TMC सांसद अभिषेक बनर्जी से जुड़ी कथित मारपीट की घटना के बाद अब पार्टी के एक और वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी पर भी कथित हमले की खबर सामने आई है। सूत्रों और स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, सांसद कल्याण बनर्जी जब चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।

कथित घटनाक्रम का बारे मे जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार स्थानीय लोगों ने उनका रास्ता रोका और प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए, भीड़ ने नारेबाजी की और घेराव किया इस दौरान कथित तौर पर धक्का-मुक्की हुई, रिपोर्ट के अनुसार, उनके सिर पर चोट लगी और कुछ समय बाद वे जमीन पर गिरते भी नजर आए। घटना के बाद कल्याण बनर्जी को फोन पर बात करते हुए देखा गया।


यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पहले ही TMC सांसद अभिषेक बनर्जी से जुड़ी कथित मारपीट की खबर ने बंगाल की राजनीति में हलचल मचा रखी है। दो लगातार घटनाओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक माहौल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल्याण बनर्जी से मिलने उनके आवास पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि हिंसा और धमकियां विपक्ष की आवाज को दबा नहीं सकतीं, यह घटनाएं लोकतंत्र को कमजोर नहीं कर सकतीं उनके TMC कार्यकर्ता और नेता न्याय के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। ममता बनर्जी ने कहा कि—“जो लोग यह मानते हैं कि हिंसा और धमकियों से हमें चुप कराया जा सकता है, उन्होंने इतिहास से कुछ भी नहीं सीखा है। हर हमला हमारे संकल्प को और मजबूत करता है।”

इन घटनाओं के बाद बंगाल की राजनीति में तनाव बढ़ गया है, TMC और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हुए हैं राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव और हैमंत सोरेन कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ा है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को एक बार फिर विवादों के केंद्र में ला दिया है। जहां एक ओर TMC अपने नेताओं पर हमले का आरोप लगा रही है, वहीं विपक्षी दल राजनीतिक माहौल को लेकर अलग-अलग सवाल उठा रहे हैं।
#WestBengalNews, #TMC #KalyanBanerjee #MamataBanerjee #AbhishekBanerjee #BreakingNewsIndia #IndianPolitics #KolkataNews #LawAndOrder #PoliticalNews #IndiaNews










2 thoughts on “पश्चिमबंगाल: TMC नेताओं पर कथित हमलों से सियासत गरमाई, कल्याण बनर्जी घायल; ममता बनर्जी ने जताई नाराज़गी”
Party politics and common man’s well being… Any party member’s complaint and protest when another party comes to power. Is it new? What was happening during TMV rule for so long. Everyone forgets! But retaliatory actions to avenge or an angry and neglected mob attacking any member of any party has to be taken into account.
Mamta ji