Search
Close this search box.

नई दिल्ली: वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल: लॉन्च हुआ ‘जीवन’ ऐप और ‘शतायु’ केयरगिवर डैशबोर्ड

New Delhi: Major Central Government Initiative for Senior Citizens: ‘Jeevan’ App and ‘Shatayu’ Caregiver Dashboard Launched

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल: लॉन्च हुआ ‘जीवन’ ऐप और ‘शतायु’ केयरगिवर डैशबोर्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने देश के वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, देखभाल और सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए दो महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री Virendra Kumar ने “जीवन” (Joint Empowerment and Virtual Assistance Network) मोबाइल एप और “शतायु” (Senior Holistic Care Assistance and Training for Your Utility) जेरियाट्रिक केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ किया। इन पहलों का उद्देश्य तकनीक आधारित सहायता के माध्यम से देश में वृद्धावस्था देखभाल व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

“जीवन” यानी Joint Empowerment and Virtual Assistance Network यह एक समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, सरकारी योजनाओं की जानकारी और सामाजिक समावेशन तथा और आपातकालीन सहायता को बेहतर बनाने के लिए विकसित किया गया है।
यह ऐप वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई उपयोगी सेवाएं प्रदान करेगा जैसे कि सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी, आपातकालीन सहायता एवं सपोर्ट सेवाएं, वरिष्ठ नागरिक आवासों की जानकारी, सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस और आसान नेविगेशन तथा बुजुर्गों के अनुकूल एक्सेसिबिलिटी फीचर्स, सरकार का कहना है कि ऐप को विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
“शतायु” यानी Senior Holistic Care Assistance and Training for Your Utility, यह एक जेरियाट्रिक केयरगिवर डैशबोर्ड है, जिसे देशभर में वृद्धावस्था देखभाल सेवाओं को मजबूत करने के लिए विकसित किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए किसी भी जिले और राज्य में उपलब्ध केयरगिवर्स की जानकारी, देखभाल सहायता सेवाएं और केयर इकोनॉमी से जुड़ी सुविधाएं आसानी से प्राप्त की जा सकेंगी।
इन दोनों प्लेटफॉर्म्स को “एक सुचारू रूप से कार्य करने वाली देखभाल अर्थव्यवस्था का निर्माण” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान लॉन्च किया गया। सरकार का उद्देश्य है कि भारत में बढ़ती वरिष्ठ नागरिक आबादी के लिए सम्मानजनक जीवन, बेहतर स्वास्थ्य सहायता और डिजिटल रूप से सक्षम देखभाल व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
विशेषज्ञों के अनुसार यह पहल डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूती देगी, बुजुर्गों के लिए सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान करेगी और देश में केयर इकोनॉमी को नया आधार प्रदान करेगी।

Jeevan App Shatayu Dashboard Senior Citizen App India Elderly Care India Ministry of Social Justice Virendra Kumar Geriatric Caregiver Dashboard Senior Citizens Welfare Digital Care Platform Elderly Assistance App

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “नई दिल्ली: वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल: लॉन्च हुआ ‘जीवन’ ऐप और ‘शतायु’ केयरगिवर डैशबोर्ड”

Leave a Comment

और पढ़ें