मोहित कुमार
नई दिल्ली: क्या है “कॉकरोच जनता पार्टी”? क्यों सोशल मीडिया पर मचा है बवाल, जानिए पूरा विवादइन दिनों सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी” यानी CJP जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रही है। इंस्टाग्राम, X (पूर्व ट्विटर), फेसबुक और यूट्यूब पर लाखों लोग इससे जुड़े पोस्ट, मीम्स और वीडियो शेयर कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर “कॉकरोच जनता पार्टी” क्या है? यह कैसे शुरू हुई? सुप्रीम कोर्ट के किस बयान से इसका संबंध है? और कौन लोग इसे चला रहे हैं? आइए विस्तार से समझते हैं।

“कॉकरोच जनता पार्टी” कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह एक व्यंग्यात्मक (Satirical) डिजिटल मूवमेंट के रूप में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ। यह आंदोलन मुख्य रूप से बेरोजगारी, व्यवस्था से नाराजगी, राजनीतिक निराशा और युवाओं की हताशा को लेकर सोशल मीडिया पर उभरा।

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक अदालत टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया गया कि CJI ने बेरोजगार युवाओं की तुलना “कॉकरोच” और “पैरासाइट” से की। इसके बाद सोशल मीडिया पर भारी प्रतिक्रिया शुरू हो गई।
बाद में CJI सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि उनके बयान को “गलत तरीके से पेश” किया गया, और उनकी टिप्पणी देश के युवाओं के लिए नहीं थी बल्कि उन लोगों के खिलाफ थी जो “फर्जी डिग्री” के जरिए पेशों में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं के प्रति उनके मन में बेहद सम्मान है।

सोशल मीडिया पर कुछ युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स ने विरोध और व्यंग्य के रूप में “Cockroach Janata Party (CJP)” नाम से मीम्स और पोस्ट बनाना शुरू किया। धीरे-धीरे इंस्टाग्राम पेज, X अकाउंट, मीम कैंपेन, और डिजिटल पोस्टर वायरल होने लगे।
अब तक किसी एक व्यक्ति या संगठन को इसका आधिकारिक संस्थापक नहीं माना गया है। यह मुख्य रूप से मीम पेज, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, बेरोजगारी और व्यवस्था से नाराज युवाओं और राजनीतिक व्यंग्य बनाने वाले डिजिटल क्रिएटर्स द्वारा चलाया जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में इसे “Gen Z डिजिटल प्रोटेस्ट” कहा गया है।

सोशल मीडिया पर इतना ट्रेंड करने के इसके पीछे 5 बड़े कारण बताए जा रहे हैं..
1. बेरोजगारी का मुद्दा जहां युवा इसे अपनी नाराजगी व्यक्त करने के मंच के रूप में देख रहे हैं।
2. मीम कल्चर CJP से जुड़े मीम्स तेजी से वायरल हुए।
3. एंटी-एस्टैब्लिशमेंट भावना जिसमे कई यूजर्स इसे “सिस्टम के खिलाफ डिजिटल व्यंग्य” बता रहे हैं।
4. बड़े सेलिब्रिटीज की एंट्री जिसमे कुछ कलाकारों और सार्वजनिक हस्तियों ने भी व्यंग्यात्मक पोस्ट किए।
5. राजनीतिक प्रतिक्रियाएं..भाजपा सहित कई राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बाद यह ट्रेंड और बढ़ गया।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद “Cockroach Janata Party” नाम को लेकर ट्रेडमार्क आवेदन भी दायर किए गए हैं। यानी एक सोशल मीडिया मजाक अब कानूनी और ब्रांडिंग बहस तक पहुंच गया है।
अब तक यह चुनाव आयोग में पंजीकृत राजनीतिक दल नहीं है, न ही इसका कोई आधिकारिक संगठनात्मक ढांचा सामने आया है।इसे फिलहाल एक डिजिटल व्यंग्य आंदोलन (Satirical Digital Movement) के रूप में देखा जा रहा है।
Cockroach Janata Party CJP Trend CJI Surya Kant Supreme Court Controversy Social Media Trend India Gen Z Protest Viral Political Meme Cockroach Party News India Viral Trend बेरोजगारी आंदोलन










6 thoughts on “नई दिल्ली: क्या है “कॉकरोच जनता पार्टी”? क्यों सोशल मीडिया पर मचा है बवाल, जानिए पूरा विवाद”
Political satires have bcom digital beyond d opposition parties’ stayements, protests and much more. But such satires, using social platform posts n memes without an established or valid party, aim exactly at what is yet to b disclosed. Let’s see…
statements*
Cockroch party
Good
Right
Cockroach..