सुनीता भट्ट अरुण
India Post और Flipkart के बीच ऐतिहासिक समझौता, देशभर में Last-Mile Delivery को मिलेगा बड़ा बूस्ट
नई दिल्ली: भारत की ई-कॉमर्स दुनिया में बड़ा बदलाव! इंडिया पोस्ट और फ्लिपकार्ट की बड़ी साझेदारी: अब गांव-गांव तक तेज़ होगी ई-कॉमर्स डिलीवरी, भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था और ई-कॉमर्स सेक्टर को नई ताकत देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए संचार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले डाक विभाग (Department of Posts) और Flipkart ने अंतिम दूरी तक पार्सल डिलीवरी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण समझौता किया है।

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में डाक विभाग के पार्सल निदेशालय के महाप्रबंधक नीरज कुमार झा और फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कमर्शियल डायरेक्टर हरविंदर कपूर ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस रणनीतिक साझेदारी का मुख्य उद्देश्य भारत के ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक नेटवर्क को मजबूत करना और देश के दूर-दराज़ इलाकों तक तेज़ एवं भरोसेमंद डिलीवरी सुनिश्चित करना है। अब फ्लिपकार्ट अपने पार्सल की अंतिम दूरी तक डिलीवरी (Last-Mile Delivery) के लिए इंडिया पोस्ट के विशाल नेटवर्क का उपयोग करेगा। इससे ग्रामीण, अर्ध-शहरी और दुर्गम क्षेत्रों में ऑनलाइन सामान की पहुंच पहले से अधिक तेज और आसान हो जाएगी। इस समझौते की मुख्य विशेषताएं-

1. देशव्यापी डिलीवरी नेटवर्क- इंडिया पोस्ट के 1.6 लाख से अधिक डाकघरों के नेटवर्क का उपयोग कर फ्लिपकार्ट देश के हर हिस्से तक पहुंच बनाएगा।
2. ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा लाभ- जहां निजी लॉजिस्टिक कंपनियों की पहुंच सीमित है, वहां अब इंडिया पोस्ट के जरिए फ्लिपकार्ट की डिलीवरी संभव होगी।
3. COD और OTP आधारित डिलीवरी- ग्राहकों को कैश ऑन डिलीवरी (COD), OTP वेरिफिकेशन और रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
4. तेज़ और सुरक्षित सेवा- दोनों संस्थाओं के टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन से पार्सल मूवमेंट और डिलीवरी प्रक्रिया अधिक तेज़ और पारदर्शी बनेगी।
5. ई-कॉमर्स सेक्टर को मजबूती- यह साझेदारी भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल कॉमर्स सेक्टर को मजबूत लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान करेगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह साझेदारी भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में ई-कॉमर्स की पहुंच बढ़ाने में गेमचेंजर साबित हो सकती है। इंडिया पोस्ट का नेटवर्क देश के सबसे दूरस्थ गांवों तक फैला हुआ है। ऐसे में अब फ्लिपकार्ट के उत्पाद उन इलाकों तक भी आसानी से पहुंच सकेंगे जहां पहले डिलीवरी चुनौतीपूर्ण थी।

इस सहयोग से डाक विभाग के पार्सल कारोबार को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। जैसे कि लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर उपयोग, पार्सल ट्रैफिक में वृद्धि और राजस्व बढ़ने की संभावना तथा डिजिटल इंडिया मिशन को समर्थन मिलेगा। डाक विभाग खुद को भारत की अग्रणी लॉजिस्टिक संस्था के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।
फ्लिपकार्ट भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है और यह साझेदारी उसकी डिलीवरी क्षमता को और अधिक मजबूत करेगी। इससे छोटे शहरों और गांवों के ग्राहकों को बेहतर सेवा, तेज डिलीवरी और अधिक उत्पाद विकल्प मिल सकेंगे। इस अवसर पर डाक विभाग और फ्लिपकार्ट के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
India Post Flipkart Partnership, इंडिया पोस्ट फ्लिपकार्ट समझौता, Last Mile Delivery India, ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स भारत, Flipkart Delivery News, India Post Parcel Service, ग्रामीण ई-कॉमर्स, COD Delivery India, Digital India Logistics, India Post News Hindi










4 thoughts on “नई दिल्ली: भारत की ई-कॉमर्स दुनिया में बड़ा बदलाव! इंडिया पोस्ट और फ्लिपकार्ट की बड़ी साझेदारी: अब गांव-गांव तक तेज़ होगी ई-कॉमर्स डिलीवरी”
Aisa initiatives lena- bahut saal pahle hona chahiye tha. Chalo der aye sahi daroost aye…
Service provider good
India post vs Flipkart
E commerce…