Search
Close this search box.

कोलकाता/नई दिल्ली: “बंगाल में बदला इतिहास! सुवेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने कहा — जनता की उम्मीदों के सच्चे नेता। “सोनार बांग्ला”

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का नया अध्याय शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता/नई दिल्ली: “बंगाल में बदला इतिहास! सुवेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने कहा — जनता की उम्मीदों के सच्चे नेता। “सोनार बांग्ला” West Bengal की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी बने ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

राज्यपाल ने सुवेंदु अधिकारी बने को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के गठन का नया अध्याय शुरू हो गया। समारोह के दौरान हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बनेने कहा कि उनकी सरकार “सोनार बांग्ला” के संकल्प को पूरा करने के लिए काम करेगी। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, उद्योग निवेश, रोजगार और कानून-व्यवस्था को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी ने हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी आकांक्षाओं और समस्याओं को समझने का काम किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा—

“सुवेंदु अधिकारी जी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने जनता से गहराई से जुड़े रहकर और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझते हुए एक उत्कृष्ट नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं दिलीप घोष जी, अग्निमित्रा पॉल जी, अशोक कीर्तनिया जी, क्षुदिराम टुडू जी और निसीथ प्रमाणिक जी को सहित अन्य नेताओं को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं ने वर्षों तक जमीनी स्तर पर मेहनत की है और जनता की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि नई टीम “सोनार बांग्ला” के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से काम करेगी।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में यह सत्ता परिवर्तन केवल राजनीतिक बदलाव नहीं बल्कि राज्य की विकास राजनीति का नया दौर माना जा रहा है। भाजपा समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया और सोशल media पर #SonarBangla तथा #SuvenduAdhikari ट्रेंड करने लगे।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल को निवेश, रोजगार, उद्योग और बेहतर कानून व्यवस्था के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना होगा। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए विशेष योजनाएं लाने का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा “यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की जनता की जीत है। हम सब मिलकर बंगाल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।”

शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और कई राष्ट्रीय नेता मौजूद रहे। कोलकाता में जगह-जगह जश्न और आतिशबाजी का माहौल देखने को मिला।

#Leadership #WestBengal #Governance #SuvenduAdhikari #NarendraModi #Politics #India #SuvenduAdhikari #WestBengal #BreakingNews #NarendraModi #SonarBangla #Suvendu Adhikari #CM News #West Bengal New CM #Narendra Modi congratulates Suvendu Adhikari #बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी #शपथ ग्रहण #West Bengal BJP Government Sonar Bangla #News West Bengal #Political News Hindi

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “कोलकाता/नई दिल्ली: “बंगाल में बदला इतिहास! सुवेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने कहा — जनता की उम्मीदों के सच्चे नेता। “सोनार बांग्ला””

Leave a Comment

और पढ़ें