जयपुर: “ऑपरेशन सिंदूर” ने दुनिया को दिखायी भारत की नई सैन्य ताकत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले – भविष्य के युद्ध AI, साइबर और स्पेस डोमेन में होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले – भविष्य के युद्ध AI, साइबर और स्पेस डोमेन में होंगेराजनाथ सिंह ने कहा है कि “ऑपरेशन सिंदूर” भारतीय सशस्त्र बलों की त्वरित, सटीक और संयुक्त सैन्य क्षमता का बड़ा उदाहरण है। जयपुर में आयोजित संयुक्त कमांडरों के द्वितीय सम्मेलन में रक्षा मंत्री ने साफ कहा कि यह अभियान भारत की नई सैन्य रणनीति, सामूहिक संकल्प और आधुनिक युद्ध क्षमता का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने इस ऑपरेशन को “अल्पकालिक, गहरे मार करने वाला, उच्च-तीव्रता और बेहद प्रभावकारी सैन्य अभियान” बताते हुए कहा कि इसने दुश्मन को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करने की भारत की क्षमता को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि तेजी से बदलते वैश्विक सुरक्षा माहौल में भारत को Artificial Intelligence (AI), Autonomous Systems, Data Analytics, Secure Communication Networks जैसी आधुनिक तकनीकों को और मजबूत करना होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय के युद्ध Hybrid Warfare, Cyber Attacks, Space Warfare, Electromagnetic Operations, Cognitive Warfare जैसे कई क्षेत्रों में एक साथ लड़े जाएंगे। रक्षा मंत्री ने कहा “भविष्य के युद्ध केवल हथियारों से नहीं, बल्कि नवीन सोच, रणनीति और बेहतर तालमेल से जीते जाएंगे।” उन्होंने तीनों सेनाओं थल सेना, वायु सेना, नौसेना के बीच बढ़ते संयुक्त संचालन, तकनीकी एकीकरण और आधुनिक युद्ध तैयारी की सराहना की।
राजनाथ सिंह ने सैन्य कमांडरों से कहा कि भारत को अपने शत्रुओं के लिए हमेशा अप्रत्याशित बने रहना होगा। उन्होंने कहा कि Surprise Element विकसित करना जरूरी है और दुश्मन की रणनीति से दो कदम आगे रहना होगा तथा तकनीकी बढ़त बनाए रखना राष्ट्रीय सुरक्षा की कुंजी है।

सम्मेलन के दौरान रक्षा मंत्री ने “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी जारी की। यह फिल्म भारतीय सेनाओं की परिचालन तैयारियों और निर्णायक युद्ध क्षमता, संयुक्त सैन्य रणनीति तथा आधुनिक रक्षा दृष्टिकोण को दर्शाती है। इस सम्मेलन में Vision 2047 का हिंदी संस्करण, Integrated Communication System के Joint Doctrine भी जारी किए गए। इनका उद्देश्य सशस्त्र बलों के बीच बेहतर समन्वय और संयुक्त संचार क्षमता तथा Multi-Domain Warfare तैयारी व इंटरऑपरेबिलिटी मजबूत करना है । इस सम्मेलन में AI और Quantum Threats पर विशेष चर्चा भी हुई जिसमे “Military Capability in New Domains” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में AI आधारित युद्ध, Quantum Threats, Cyber Resilience, Indigenous Defence Innovation, Multi-Domain Operations पर गहन चर्चा हुई।
सम्मेलन में आधुनिक खुफिया प्रणाली, ऑपरेशनल प्लानिंग और सूचना प्रबंधन से जुड़े अत्याधुनिक सिस्टम भी प्रदर्शित किए गए। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल ए.पी सिंह, रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत, रक्षा उत्पादन सचिव श्री संजीव कुमार, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग सचिव श्रीमती सुकृति लिखी, रक्षा वित्त सचिव श्री विश्वजीत सहाय और अन्य वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
#OperationSindoor #RajnathSingh #IndianArmy #IndianAirForce #IndianNavy #DefenceNews #AIWarfare #CyberSecurity #FutureWarfare #IndiaDefence #MilitaryTechnology #NationalSecurity #BreakingNews #TrendingNews #HindiNews










2 thoughts on “जयपुर: “ऑपरेशन सिंदूर” ने दुनिया को दिखायी भारत की नई सैन्य ताकत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले – भविष्य के युद्ध AI, साइबर और स्पेस डोमेन में होंगे”
Wo tow dikhai de raha hai world over. Samay badal raha hai….
Sirf dikhne ki baat nhi rah gyi h ab, 100% use bhi Krna h…1st internal cleaning, than outer clean