मोहित कुमार
नई दिल्ली
Pension Adalat 2026: दिल्ली में 4 दिसंबर को पेंशन अदालत, BSNL-MTNL पेंशनभोगी 27 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन, दिल्ली के प्रधान संचार लेखा नियंत्रक (Principal Controller of Communication Accounts) कार्यालय की ओर से पेंशनभोगियों की लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए 4 दिसंबर 2026 को पेंशन अदालत आयोजित की जाएगी। इस अदालत का उद्देश्य दिल्ली सर्किल के दूरसंचार विभाग (DoT), भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों की पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान करना है।
यह पेंशन अदालत दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले उन पेंशनभोगियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिनके पेंशन संबंधी रिकॉर्ड और मामले प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय, दिल्ली के पास उपलब्ध हैं। इसमें पेंशन भुगतान आदेश (PPO) जारी करने, सेवा पुस्तिका के रखरखाव, पेंशन वितरण और पेंशन निर्धारण से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी।
पेंशन अदालत का आयोजन प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में किया जाएगा।

पेंशन अदालत – महत्वपूर्ण जानकारी
- तारीख: 4 दिसंबर 2026
- स्थान: सम्मेलन कक्ष, प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय
- पता: संचार लेखा भवन, प्रसाद नगर, नई दिल्ली – 110005
- शिकायत पंजीकरण की अंतिम तारीख: 27 नवंबर 2026
- लाभार्थी: DoT, BSNL और MTNL के पात्र पेंशनभोगी एवं पारिवारिक पेंशनभोगी
किन शिकायतों का होगा निस्तारण?
पेंशन अदालत में पेंशन निर्धारण एवं भुगतान से संबंधित लंबित शिकायतों को रखा जा सकता है। प्रमुख शिकायतें निम्नलिखित हैं:
- पेंशन भुगतान आदेश (PPO) जारी करने में देरी
- पेंशन निर्धारण से संबंधित समस्याएं
- पेंशन भुगतान एवं वितरण में परेशानी
- सेवा पुस्तिका के रखरखाव से जुड़ी शिकायतें
- पारिवारिक पेंशन से संबंधित मामले
- पेंशन संबंधी अन्य लंबित समस्याएं
इस अदालत के माध्यम से पेंशनभोगियों को सीधे प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखने और उनके समाधान का अवसर मिलेगा।
27 नवंबर तक कराएं शिकायत का पंजीकरण
पेंशन अदालत में शामिल होने और शिकायत के निस्तारण के लिए पेंशनभोगियों को 27 नवंबर 2026 या उससे पहले शिकायत का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए कार्यालय ने ई-मेल, टोल फ्री हेल्पलाइन और डाक के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराई है।
शिकायत दर्ज कराने के माध्यम
ई-मेल
cca.dl-dot@nic.in
टोल फ्री हेल्पलाइन
1800-118-119
डाक पता
संचार लेखा भवन, प्रसाद नगर, नई दिल्ली – 110005
शिकायत दर्ज करते समय दें ये जानकारियां
पेंशनभोगियों को शिकायत के साथ निम्नलिखित विवरण उपलब्ध कराने होंगे:
- पेंशनभोगी या पारिवारिक पेंशनभोगी का नाम।
- पेंशन भुगतान आदेश (PPO) संख्या।
- अंतिम बार जिस इकाई में सेवा दी, उसका नाम।
- सेवानिवृत्ति की तारीख अथवा मृत्यु की तारीख।
- शिकायत का विस्तृत विवरण।
- संपर्क नंबर।
न्यायालय में विचाराधीन मामलों पर नहीं होगी सुनवाई
प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि पेंशन अदालत में केवल पहले से पंजीकृत शिकायतों पर ही सुनवाई की जाएगी। न्यायालय में विचाराधीन मामलों से संबंधित शिकायतों को इस पेंशन अदालत में नहीं लिया जाएगा।
कार्यालय ने पेंशनभोगियों को समयबद्ध और प्रभावी पेंशन सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है। इस पहल से दूरसंचार विभाग, BSNL और MTNL के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन संबंधी लंबित समस्याओं के समाधान में राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली पेंशन अदालत, Pension Adalat 2026, BSNL Pensioners, MTNL Pensioners, DoT Pensioners, PPO, पेंशन शिकायत, दिल्ली समाचार, Pension Grievance, IB News
#PensionAdalat #Pensioners #BSNL #MTNL #DoT #GrievanceRedressal #PublicService #IBNews








