नई दिल्ली: दिल्ली में हीटवेव से राहत: CM रेखा गुप्ता ने 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को दिखाई हरी झंडी, भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय से 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य राजधानी में लोगों को लू और हीटवेव से तत्काल राहत प्रदान करना है। इन यूनिट्स के जरिए नागरिकों को मौके पर ही राहत दी जाएगी जिसमे ठंडा और स्वच्छ पेयजल, ORS (ओआरएस) के पैकेट और प्राथमिक उपचार (First Aid) तथा गमछा और कैप (धूप से बचाव के लिए) यानी अब राहत सीधे आपके इलाके तक पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर हीट एक्शन प्लान बुकलेट भी जारी की, जिसमें लू से बचाव के उपाय और गर्मी में क्या करें और क्या न करें तथा आपात स्थिति में जरूरी कदम की जानकारी दी गई है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे पर्याप्त पानी पिएं, अनावश्यक धूप में बाहर न निकलें तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

अगर किसी को हीटवेव या लू से संबंधित परेशानी हो तो इमरजेंसी में 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें जिससे कि मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स तुरंत सहायता के लिए पहुंचेंगी। दिल्ली में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच यह पहल इसलिये जरुरी है क्योंकि हीटवेव या लू स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन रही है खासकर मजदूरों, बुजुर्गों और बच्चों पर असर ज्यादा होता है ऐसे में यह पहल ग्राउंड लेवल पर तुरंत राहत देने का बड़ा कदम मानी जा रही है।

#दिल्ली हीटवेव 2026, #मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट, #रेखा गुप्ता, #दिल्ली गर्मी राहत, #ORS वितरण दिल्ली, #heat action plan Delhi, #emergency 112 India #DelhiHeatwave #HeatRelief #RekhaGupta #BreakingNews #DelhiNews #StayHydrated #HeatActionPlan #IndiaNews #PublicSafety #SummerAlert









