नई दिल्ली: नया आधार ऐप बना डिजिटल इंडिया का नया सुपरहिट प्लेटफॉर्म, भारत में डिजिटल सेवाओं की क्रांति को नई रफ्तार देते हुए नया आधार ऐप लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। महज तीन महीनों के भीतर इस ऐप को 2.1 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि देश के करोड़ों लोग अब आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए लंबी कतारों और सेंटर के चक्कर लगाने के बजाय मोबाइल ऐप पर भरोसा कर रहे हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक 28 लाख से अधिक लोग इस नए आधार ऐप के जरिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर चुके हैं, जबकि करीब 6 लाख लोगों ने अपने पते में बदलाव करने के लिए ऐप का उपयोग किया है। इससे साफ है कि यह ऐप आम नागरिकों के लिए डिजिटल सुविधा का नया माध्यम बन चुका है। नया आधार ऐप आधुनिक तकनीक और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह ऐप आधार धारकों को अपनी पहचान को सुरक्षित तरीके से साथ रखने, दिखाने, साझा करने और सत्यापित करने की सुविधा देता है। ऐप का इंटरफेस बेहद आसान और यूजर फ्रेंडली बनाया गया है ताकि हर आयु वर्ग के लोग इसका आसानी से इस्तेमाल कर सकें।
इस नए आधार ऐप में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे पारंपरिक सेवाओं से अलग और अधिक सुरक्षित बनाते हैं। फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए पहचान सत्यापन, एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक,प्रमाणीकरण (Authentication) हिस्ट्री देखने की सुविधा, QR आधारित एडिटेबल कॉन्टैक्ट कार्ड और डिजिटल पहचान साझा करने की सुरक्षित सुविधा तथा बिना विजिटिंग कार्ड के संपर्क जानकारी शेयर करने का विकल्प ।
यह ऐप केवल दस्तावेज अपडेट तक सीमित नहीं है, बल्कि कई वास्तविक जीवन सेवाओं को आसान बना रहा है। ऐप का उपयोग इन सेवाओं में किया जा सकता है जैसे कि होटल चेक-इन ,आयु सत्यापन,अस्पताल में भर्ती,इवेंट एंट्री,विजिटर मैनेजमेंट और गिग वर्कर्स और सर्विस पार्टनर्स की पहचान सत्यापन तथा QR कोड आधारित ऑफलाइन वेरिफिकेशन, विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यह ऐप डिजिटल पहचान का सबसे बड़ा माध्यम बन सकता है।

नए आधार ऐप की लोकप्रियता यह साबित करती है कि लोग अब सुरक्षित और आसान डिजिटल सेवाओं को तेजी से अपना रहे हैं। सरकार का लक्ष्य आधार सेवाओं को अधिक सुलभ, सुरक्षित और पेपरलेस बनाना है, ताकि नागरिकों का समय और मेहनत दोनों बच सकें। नया आधार ऐप एंड्रॉयड और ऐप्पल आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। लोग इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:
एंड्रॉइड: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.uidai.pehchaan&hl=en_IN
आईओएस – https://apps.apple.com/in/app/aadhaar/id6744029871
#Aadhaar App Download #आधार ऐप मोबाइल नंबर #अपडेट आधार पता #अपडेट ऑनलाइन #UIDAI #New Aadhaar #App Digital India #Aadhaar App #Aadhaar Face Authentication #आधार ऐप फीचर्स #Aadhaar #QR Verification #Aadhaar App News Hindi #Aadhaar #UIDAI #NewAadhaarApp #DigitalIndia #AadhaarUpdate #MobileNumberUpdate #AddressUpdate #TechNews #IndiaDigital #FaceAuthentication #QRVerification #OnlineServices #BreakingNews #TrendingNews #ViralNews #HindiNews
,









