Search
Close this search box.

नई दिल्ली:भारत बनेगा दुनिया की ‘बिग कैट कैपिटल’!

नई दिल्ली:भारत बनेगा दुनिया की ‘बिग कैट कैपिटल’!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली में होगा पहला इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट 2026, लॉन्च हुई वेबसाइट और लोगो

नई दिल्ली:भारत बनेगा दुनिया की ‘बिग कैट कैपिटल’! भारत अब वैश्विक वन्यजीव संरक्षण के केंद्र में तेजी से उभर रहा है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) शिखर सम्मेलन 2026 की आधिकारिक वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। इस दौरान सम्मेलन की प्रचार फिल्म भी जारी की गई, जिसने दुनिया भर में बड़ी बिल्लियों के संरक्षण को लेकर भारत की गंभीर प्रतिबद्धता को मजबूत संदेश दिया।

यह ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन 1 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष, वैज्ञानिक, नीति निर्माता, संरक्षण विशेषज्ञ और कॉर्पोरेट नेता हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का मुख्य विषय होगा —

“बड़ी बिल्लियों को बचाएं, मानवता को बचाएं, पारिस्थितिकी तंत्र को बचाएं”

आईबीसीए एक अंतर-सरकारी वैश्विक संगठन है, जिसका मुख्यालय भारत में स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य दुनिया की सात प्रमुख बड़ी बिल्ली प्रजातियों का संरक्षण करना है जिनमे शेर,बाघ,तेंदुआ,हिम तेंदुआ,चीता,जगुआर और प्यूमा हैं। भारत ने इस पहल के जरिए वैश्विक वन्यजीव संरक्षण में नेतृत्व की नई भूमिका निभाई है। सम्मेलन में 95 बड़ी बिल्ली क्षेत्रीय देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें 400 से अधिक संरक्षणवादी,वैज्ञानिक,बहुपक्षीय एजेंसियां,वित्तीय संस्थान,कॉर्पोरेट लीडर्स तथा समुदाय प्रतिनिधि शामिल होंगे।

यह पहली बार होगा जब दुनिया के नेता केवल बड़ी बिल्लियों और उनके आवास संरक्षण पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच पर एकत्र होंगे। सम्मेलन का सबसे बड़ा आकर्षण होगा —“दिल्ली घोषणा” जो बड़ी बिल्लियों के संरक्षण पर दुनिया का पहला वैश्विक संकल्प पत्र होगा। इस घोषणा का उद्देश्य सीमा पार सहयोग बढ़ाना,संरक्षण रणनीतियों को मजबूत करना और साझा वैश्विक प्राथमिकताएं तय करना तथा जैव विविधता और जलवायु लक्ष्यों के साथ संरक्षण को जोड़ना होगा।

अपने संबोधन में मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत ने प्रोजेक्ट टाइगर, शेर संरक्षण, हिम तेंदुआ और चीता परियोजनाओं के जरिए यह साबित किया है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 2023 में IBCA की शुरुआत की गई, ताकि बड़ी बिल्लियों वाले देश एक साझा मंच पर आकर समाधान खोज सकें।
शिखर सम्मेलन के दौरान एक भव्य प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें जनजातीय कला,बड़ी बिल्लियों की पेंटिंग,आकर्षक फोटोग्राफी और वन्यजीव फिल्में तथा वर्चुअल रियलिटी अनुभव व भारत की संरक्षण उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नई वेबसाइट वैश्विक आउटरीच और सूचना साझा करने का डिजिटल प्लेटफॉर्म बनेगी। यह सम्मेलन की आधिकारिक डिजिटल पहचान होगी और दुनिया भर के लोगों को जोड़ने का माध्यम बनेगी।
IBCA Summit 2026 का लोगो सात बड़ी बिल्ली प्रजातियों की एकता और साझा जिम्मेदारी को दर्शाता है। इसके चारों ओर कमल प्रेरित डिजाइन प्रकृति के पांच तत्वों का प्रतिनिधित्व करता है, जो संतुलन, सामंजस्य और पारिस्थितिकी तंत्र की परस्पर जुड़ाव को दर्शाता है। इस मौके पर गणमान्य व्यक्तियों में तन्मय कुमार, सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय;  सिबी जॉर्ज, सचिव (पश्चिम), विदेश मंत्रालय; सुशील कुमार अवस्थी, महानिदेशक (वन) और विशेष सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय; और एस.पी. यादव, महानिदेशक, आईबीसीए भी शामिल थे।

#IBCA2026 #BigCatAlliance #BigCats #TigerConservation #WildlifeIndia #ProjectTiger #Cheetah #SnowLeopard #Leopard #Lion #Jungle #WildlifeNews #IndiaNews #Environment #ClimateAction #Biodiversity #BreakingNews #TrendingNews #HindiNews

Ib News
Author: Ib News

Leave a Comment

और पढ़ें