Search
Close this search box.

नई दिल्ली: मई की गर्मी पर सरकार का बड़ा अपडेट: घबराने की नहीं, सावधानी की जरूरत!

भारत मौसम विज्ञान विभाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: मई की गर्मी पर सरकार का बड़ा अपडेट: घबराने की नहीं, सावधानी की जरूरत!, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने देशवासियों को मई महीने की संभावित गर्मी को लेकर आश्वस्त करते हुए कहा है कि घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, बल्कि सही जानकारी और सावधानियों के जरिए इस स्थिति को आसानी से संभाला जा सकता है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक तापमान और लू (Heatwave) की स्थिति बन सकती है, लेकिन यह पूरे देश में समान रूप से प्रभावी नहीं होगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department (IMD) के अनुसार इस बार सबसे ज्यादा गर्मी दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्से तथा इन क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य या उससे कम रहने का अनुमान है। मंत्री के अनुसार, इन क्षेत्रों में 2–4 दिन ज्यादा लू चल सकती है: जैसे कि हिमालय की तलहटी क्षेत्र, ओडिशा और पूर्वी तट और तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु तथा गुजरात और महाराष्ट्र।
मई के ज्यादा गर्म रहने वाले दूसरा सप्ताह (8–14 मई),चौथा सप्ताह (22–28 मई) इन दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में लू का असर बढ़ सकता है पहला (1–7 मई) और तीसरा सप्ताह (15–21 मई) और बारिश, बादल और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राहत मिलने की संभावना भी है । रात में भी कई जगहो पर बढ़ेगी उमस जिसमे शहरी और तटीय इलाकों में रात का तापमान ज्यादा रहेगा, इससे गर्मी + उमस (Humidity) का असर और बढ़ सकता है।
गर्मी को लेकर वैश्विक संकेत क्या हैं कि अभी ENSO-तटस्थ स्थिति बनी हुई है, मानसून के दौरान अल नीनो की संभावना है। किसानों के लिए सलाह है कि सुबह-शाम खेत में काम करें, नियमित सिंचाई करें और पशुओं को गर्मी से बचाएं तथा रबी फसल की कटाई के लिए उत्तर भारत में स्थिति अनुकूल व लेकिन दक्षिण और पूर्वोत्तर में कुछ फसलों पर असर संभव है।
गर्मी को लेकर सरकार ने निर्देश दिए हैं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हो, बिजली आपूर्ति सुचारू रहे, कूलिंग सिस्टम की उपलब्धता बनी रहे और बुजुर्ग, बच्चे और मजदूरों पर विशेष ध्यान हो।और जनता के लिए जरूरी सलाह है कि खूब पानी पिएं, धूप में लंबे समय तक न रहें और (IMD) भारत मौसम विज्ञान विभाग के अपडेट फॉलो करें तथा जरूरतमंद लोगों का ध्यान रखें।

#India #heatwave #May 2026 #IMD weather #forecast India #heatwave alert India states #Jitendra Singh #statement heatwave #summer precautions India #ENSO El Nino India #weather update #India May #Climate #Action #WeatherForecast #PublicSafety #India #Breaking news #IBNews

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “नई दिल्ली: मई की गर्मी पर सरकार का बड़ा अपडेट: घबराने की नहीं, सावधानी की जरूरत!”

Leave a Comment

और पढ़ें