नई दिल्ली, “Budget 2026-27: स्किल इंडिया से रोजगार क्रांति! 2 करोड़ नौकरियों की दिशा में बड़ा कदम” आर्थिक समीक्षा 2025-26 और केंद्रीय बजट 2026-27 ने साफ संकेत दे दिया है कि भारत का अगला विकास चरण कौशल आधारित अर्थव्यवस्था पर टिका होगा। सरकार ने कौशल विकास को इस बार क्रॉस-सेक्टोरल प्राथमिकता बनाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, टेक्सटाइल, पर्यटन, AVGC (Animation, VFX, Gaming) और खेल जैसे क्षेत्रों में बड़े ऐलान किए हैं। भारत, जो दुनिया के सबसे युवा कार्यबलों में से एक है, अब “Skill Powerhouse” बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

आर्थिक समीक्षा के अनुसार कौशल विकास Growth Engine बनेगा जैसे कि रोजगार-केंद्रित स्किल प्रोग्राम उत्पादकता बढ़ा रहे हैं, स्किल गैप तेजी से कम हो रहा है, महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि और बेरोजगारी दर में गिरावट व फरवरी 2026 में श्रम भागीदारी दर (LFPR) 55.9% रही l

बजट 2026-27 के लिये सरकार ने बड़े ऐलान किये हैं जिसमे शिक्षा सेक्टर में ₹1.39 लाख करोड़ के बजट से 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप और हर जिले में बालिका छात्रावास तथा 4 बड़े टेलीस्कोप प्रोजेक्ट (Astrophysics boost) बनेंगेl इसी तरह टेक्सटाइल & रोजगार में मेगा टेक्सटाइल पार्क का निर्माण, राष्ट्रीय फाइबर योजना तथा 45 मिलियन नौकरियों को मजबूती मिलेगी।
AVGC & डिजिटल क्रिएटर बूम से 15,000 स्कूल, 500 कॉलेज में कंटेंट लैब मे 2030 तक 20 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी । इसी तरह से हेल्थ सेक्टर में ₹10,000 करोड़ “बायोफार्मा शक्ति” और 1 लाख नए हेल्थ प्रोफेशनल तथा 1.5 लाख केयरगिवर ट्रेनिंग कार्यक्रम होंगे।

AYUSH सेक्टर में ₹4,408 करोड़ के आवंटन से 3 नए आयुर्वेद संस्थान बनेंगे। पशुधन और ग्रामीण रोजगार के लिये ₹6,153 करोड़ का आवंटन जिसमे 20,000+ नए पशु चिकित्सा प्रोफेशनल की जरुरत होगी।

पर्यटन & हॉस्पिटैलिटी के लिये 10,000 टूरिस्ट गाइड ट्रेनिंग व National Hospitality Institute बनेंगे। खेल क्रांति के लिये ₹4,479 करोड़ का बजट पैस हुआ है जिससे कि “Khelo India Mission” को नई ताकत मिलेगी और 2036 तक Top 10 स्पोर्ट्स नेशन लक्ष्य निर्धीरित किया है।

इस Skill India Mission का असर सीधा सीधा असर 27.24 लाख युवाओं को ट्रेनिंग (PMKVY 4.0),54.41 लाख अप्रेंटिसशिप,14,688 ITI संस्थान सक्रिय जिसमे नए कोर्स AI, Industry 4.0, Green Jobs मिलेगी। भारत का कौशल मॉडल अब सिर्फ ट्रेनिंग नहीं बल्कि रोजगार, उद्यमिता,वैश्विक प्रतिस्पर्धा की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 2047 तक विकसित भारत का सपना — अब “Skilled India” के रास्ते ही पूरा होगा।
#SkillIndia #Budget2026 #EmploymentGrowth #DigitalIndia #AVGC #StartupIndia #StartupIndiat #YouthPower #JobsInIndia #EconomicSurvey #NewIndia #SkillDevelopment #FutureOfWork #IndiaGrowth #BreakingNewsIndia










1 thought on “नई दिल्ली, “Budget 2026-27: स्किल इंडिया से रोजगार क्रांति! 2 करोड़ नौकरियों की दिशा में बड़ा कदम””
Rojgar