Search
Close this search box.

नई दिल्ली: तुर्की से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला

भारत ने अंतरराष्ट्रीय अपराध के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: तुर्की से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बड़ी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति के अनुरूप, NCB ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वांछित ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को तुर्की से भारत वापस लाने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। यह ऑपरेशन Operation Global-Hunt  ‘ऑपरेशन ग्लोबल-हंट’ के तहत अंजाम दिया गया, जिसमें इंटरपोल और कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से डोला को पकड़कर भारत लाया गया। डोला जैसे ही Indira Gandhi International Airport, नई दिल्ली पहुंचा, NCB ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया।

मोहम्मद सलीम डोला 59 वर्ष का मूल निवासी मुंबई, 20 साल का आपराधिक रिकॉर्ड और इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का मास्टरमाइंड व हेरोइन, मेफेड्रोन, मेथामफेटामाइन, चरस जैसे ड्रग्स की तस्करी में शामिल रहा है, डोला के खिलाफ INTERPOL ने मार्च 2024 में Red Notice जारी किया था। उसका नेटवर्क मध्य पूर्व, अफ्रीका और यूरोप तक फैला हुआ था और वह भारत में बड़े पैमाने पर ड्रग सप्लाई करता था।
Narcotics Control Bureau (NCB) और इंटरनेशनल एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में तुर्की अधिकारियों के साथ समन्वय कर पहले बेटे ताहिल डोला की भी 2025 में गिरफ्तारी हुई थी, गुजरात ATS और मुंबई पुलिस को लंबे समय से डोला की तलाश थीl
इस पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि “ड्रग माफिया कहीं भी छिप जाएं, अब उनके लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। मोदी सरकार हर अपराधी को कानून के कटघरे में लाकर ही दम लेगी।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ड्रग्स के खिलाफ युद्ध का हिस्सा है। ये बड़ी सफलता इसलिये भी है भारत की ग्लोबल लॉ एनफोर्समेंट ताकत का प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत सहयोग और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त संदेश तथा युवाओं को ड्रग्स से बचाने की दिशा में बड़ा कदम है l

#BreakingNews #AmitShah #NCB #DrugTrafficking #IndiaNews #GlobalHunt #WarOnDrugs #NarendraModi #Interpol #CrimeNews #DrugMafia #DelhiNews #IndianAgencies #SecurityAlert #TrendingNews

Ib News
Author: Ib News

2 thoughts on “नई दिल्ली: तुर्की से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला”

Leave a Comment

और पढ़ें