गंगटोक (सिक्किम): गंगटोक में पीएम मोदी ने युवाओं के साथ खेला फुटबॉल — ऊर्जा, जोश और प्रेरणा का अनोखा संगम,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिक्किम की राजधानी गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलकर एक अलग ही संदेश दिया—फिटनेस, ऊर्जा और युवाओं के साथ सीधा जुड़ाव। सुबह की ताज़गी भरी हवा में आयोजित इस फुटबॉल सत्र में पीएम मोदी ने युवाओं के साथ खेलते हुए न केवल खेल का आनंद लिया, बल्कि उन्हें प्रेरित भी किया।

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस अनुभव को साझा करते हुए कहा कि “गंगटोक की एक मनभावन सुबह में सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने से बेहतर और कुछ भी नहीं!” “इन युवाओं के साथ वास्तव में एक ऊर्जा से परिपूर्ण फुटबॉल सत्र रहा!” और “हमने सीखा, खेला, उत्सव मनाया और सबसे बढ़कर, हमने खेल का भरपूर आनंद लिया।”

इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि पीएम मोदी ने औपचारिक कार्यक्रमों से हटकर युवाओं के साथ सीधे मैदान में समय बिताया और युवाओं के साथ खेल, संवाद और उत्साह साझा किया तथा फिट इंडिया और स्पोर्ट्स कल्चर को बढ़ावा देने का संदेश दिया, यह पहल युवाओं के बीच नेतृत्व और प्रेरणा का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आई है l नरेंद्र मोदी लगातार युवाओं को खेल और फिटनेस के लिए प्रेरित करते रहे हैं, Fit India Movement को बढ़ावा,Khelo India जैसी पहल और युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली और टीम स्पिरिट का संदेश- गंगटोक का यह फुटबॉल सत्र उसी विज़न का जीवंत उदाहरण है

सिक्किम, खासकर गंगटोक, खेलों के लिए उभरता हुआ केंद्र बन रहा है फुटबॉल और अन्य खेलों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी,प्राकृतिक वातावरण में खेल गतिविधियों का विस्तार और सरकार द्वारा स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस lपीएम मोदी का यह कदम सिर्फ एक खेल सत्र नहीं, बल्कि एक संदेश है—युवा ही भारत की असली ताकत हैं और फिटनेस और खेल ही भविष्य की नींव हैं l
#NarendraModi #Gangtok #Sikkim #Football #YouthIndia #FitIndia #KheloIndia #BreakingNews #IndiaNews #Sports #YouthPower #ModiWithYouth #HealthyIndia










5 thoughts on “गंगटोक (सिक्किम): गंगटोक में पीएम मोदी ने युवाओं के साथ खेला फुटबॉल — ऊर्जा, जोश और प्रेरणा का अनोखा संगम”
Modi ji
Good news
Best news
Mast news
Modi ji