बिश्केक (किर्गिस्तान): SCO मंच से भारत का सख्त संदेश, “आतंकवाद को नहीं मिलेगा कोई ठिकाना” वैश्विक मंच पर भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपना सबसे स्पष्ट और सख्त संदेश दिया है। राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि आतंकवाद के गढ़ अब सजा से बच नहीं सकते।” यह बयान ऐसे समय आया है जब दुनिया भर में सुरक्षा चुनौतियाँ तेजी से बदल रही हैं और क्षेत्रीय स्थिरता पर खतरे बढ़ रहे हैं।

रक्षा मंत्री ने साफ कहा कि राज्य-प्रायोजित आतंकवाद को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता,आतंकियों को शरण देने वालों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी और दोहरा मापदंड अब स्वीकार नहीं, उन्होंने सदस्य देशों से अपील की कि वे एकजुट होकर आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के खिलाफ मोर्चा बनाएं। राजनाथ सिंह ने कहा कि मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के दौर में शंघाई सहयोग संगठन की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। 2026 में SCO की 25वीं वर्षगांठ,संगठन को शांति और स्थिरता का स्तंभ बनाने पर जोर, एवम “सामूहिक विश्वसनीयता की असली कसौटी निरंतरता है”
नई विश्व व्यवस्था पर बड़ा बयान देते हुये रक्षा मंत्री ने एक अहम सवाल उठाया कि “क्या दुनिया को नई व्यवस्था चाहिए या बेहतर व्यवस्था?” उन्होंने कहा हर नागरिक को गरिमा और सम्मान मिले,मतभेद संघर्ष में न बदलें और वैश्विक स्तर पर करुणा और सह-अस्तित्व को प्राथमिकता मिलेl

महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देगी” शक्ति का सही उपयोग कमजोरों की रक्षा के लिए होना चाहिए और शांति और संवाद ही स्थायी समाधान का रास्ता है l भारत ने SCO मंच पर अपने प्राचीन दर्शन “वसुधैव कुटुंबकम” को दोहराया, दुनिया को एक परिवार मानने की सोच व सहयोग, विश्वास और सम्मान पर आधारित संबंध होने चाहियें l यह बैठक अहम इसलिये भी है क्योंकि वैश्विक स्तर पर बढ़ते संघर्ष और अस्थिरतास आतंकवाद और कट्टरपंथ की चुनौती तथा क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए साझा रणनीति की जरूरत है भारत ने इस मंच पर स्पष्ट कर दिया है कि अब आतंकवाद के खिलाफ सिर्फ बयान नहीं, एक्शन जरूरी है।
#RajnathSingh #SCO2026 #BreakingNews #IndiaNews #GlobalSecurity #Terrorism #ZeroTolerance #OperationSindoor #Geopolitics #WorldPeace #Defence #IndiaStrong #InternationalRelations










1 thought on “बिश्केक (किर्गिस्तान): SCO मंच से भारत का सख्त संदेश, “आतंकवाद को नहीं मिलेगा कोई ठिकाना””
Good