नई दिल्ली:पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत अलर्ट मोड पर — ईंधन, उर्वरक और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत सरकार पूरी तरह सतर्क है। आज राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित एक उच्चस्तरीय प्रेस वार्ता में पेट्रोलियम, उर्वरक, विदेश और पोत परिवहन मंत्रालयों ने संयुक्त रूप से देश की ऊर्जा, उर्वरक आपूर्ति और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा अपडेट दिया।

सरकार ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और उर्वरकों की कोई कमी नहीं है, और नागरिकों को घबराहट में खरीदारी से बचने की सलाह दी गई है। ईंधन पर पर सरकार ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है देशभर में पेट्रोल, डीजल और LPG की सप्लाई 100% सुनिश्चित है,रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद घरेलू कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है तथा सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में ₹10/लीटर तक कटौती कर जनता को राहत दी है
“Panic buying न करें, ईंधन पर्याप्त है” सरकार ने किसानों के लिए राहत देते हुये कहा हे कि उर्वरक स्टॉक मजबूत है कुल उर्वरक स्टॉक 190 लाख मीट्रिक टन (सामान्य से ज्यादा) है और खरीफ 2026 की जरूरत का लगभग 49% स्टॉक पहले से उपलब्ध है तथा यूरिया अब भी ₹266.5 प्रति बैग पर ही मिलेगा,वैश्विक कीमतें 4000 रुपये/बैग से ऊपर, लेकिन भारत में किसानों को राहत जारी रहेगी l
सरकार ने समुद्री सुरक्षा पर कहा है कि ओमान के पास जहाज पर फायरिंग की घटना, लेकिन 17 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं और अब तक 2776 से ज्यादा नाविकों की सुरक्षित वापसी हो गई है तथा कंट्रोल रूम ने संभाले 7000+ कॉल और 16000+ ईमेल पर कार्यवाही हो रही है, विदेशों में भारतीयों के लिए राहत है 24×7 हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम सक्रिय,अब तक 13 लाख से ज्यादा भारतीयों की वापसी और कई देशों से फ्लाइट्स धीरे-धीरे बहाल होने लगी है तथा संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत से उड़ानें जारी हैंl

सरकार ने जमाखोरी रोकने के लिए 1800 छापेमारी, 310 LPG डीलरों पर जुर्माना, 71 सस्पेंड और अतिरिक्त केरोसिन और PNG को बढ़ावा तथा ऊर्जा बचत और वैकल्पिक ईंधन पर जोर दिया हैl रणनीतिक कूटनीति जारी करते हुये बताया कि अजीत डोभाल का UAE दौरा, नरेंद्र मोदी के निर्देश पर हाई-लेवल बातचीत तथा भारत की रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने की कोशिश जारी हैl
भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश पूरी तरह सुरक्षित और तैयार है चाहे बात ईंधन की हो, उर्वरक की या विदेशों में नागरिकों की। यह सिर्फ संकट प्रबंधन नहीं, बल्कि स्मार्ट गवर्नेंस और मजबूत प्लानिंग का उदाहरण है।
#BreakingNews #IndiaUpdate #MiddleEastCrisis #FuelSupply #LPG #PetrolDiesel #Fertilizer #IndianGovernment #EnergySecurity #Kharif2026 #GlobalCrisis #IndianCitizens #UAE #OilCrisis #IndiaStrong










1 thought on “नई दिल्ली:पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत अलर्ट मोड पर — ईंधन, उर्वरक और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा अपडेट”
Govt of india