नई दिल्ली/मुंबई:वंदे भारत एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव: मुंबई–अहमदाबाद रूट पर अब 20 कोच, यात्रियों को बड़ी राहत,भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन नंबर 22961/22962 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच संख्या को 16 से बढ़ाकर 20 करने का फैसला स्थायी रूप से लागू कर दिया है। यह नई व्यवस्था 28 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गई है, जिससे इस व्यस्त इंटर-सिटी कॉरिडोर पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।

इस फैसले के बाद कुल 4 नए कोच जोड़े गए हैं जिसमे 3 एसी चेयर कार और 1 एग्जीक्यूटिव क्लास है तथा ज्यादा सीटें होने से कम वेटिंग, ज्यादा कंफर्ट व बिजनेस, स्टूडेंट्स और डेली यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा l यह निर्णय इस रूट पर लगातार बढ़ती डिमांड का परिणाम है। वंदे भारत की शुरुआत के बाद से इस रूट पर रिकॉर्ड बुकिंग हो चुकी है, यात्रियों की संख्या लगातार 100% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी के साथ अस्थायी बढ़ोतरी को अब स्थायी रूप दिया गया हैL
मुंबई–अहमदाबाद रूट की खासियत ये है कि इसकी कुल दूरी 491 किमी है जिसमे समय लगभग 5 घंटे 30 मिनट और प्रमुख स्टॉप: बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा हैं lयह रूट देश के दो बड़े आर्थिक केंद्रों को जोड़ता है और व्यापार, पर्यटन और दैनिक यात्रा के लिए बेहद अहम है। वंदे भारत का बढ़ते क्रेज की वजह से अब तक 162 वंदे भारत सेवाएं शुरू हो चुकी हैं जिससे यात्रा समय में 45% तक कमी आई है FY 2025-26 में 4 करोड़ यात्रियों ने सफर किया है और अब तक 2019 से 9.1 करोड़ यात्री रेलवे की सेवा का लाभ उठा सके हैं यह आंकड़े दिखाते हैं कि वंदे भारत अब नई भारत की पहली पसंद बन चुकी है।

टेक्नोलॉजी और सुविधाओं में सबसे आगे वंदे भारत ट्रेनों में मिलती हैं जैले कि कवच (KAVACH) सुरक्षा प्रणाली,ऑटोमैटिक प्लग डोर,रिक्लाइनिंग और एग्जीक्यूटिव रोटेटिंग सीट, हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग,CCTV निगरानी और मिनी पैंट्री (हॉट केस, कूलर, फ्रीज़र) तथा दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा दी गई है l
भारतीय रेलवे का यह कदम दर्शाता है कि फैसले अब डेटा और डिमांड आधारित हो रहे हैं और यात्रियों के अनुभव को प्राथमिकता दी जा रही है तथा भारत को तेज, आधुनिक और स्मार्ट रेल नेटवर्क की ओर ले जाया जा रहा हैl
#VandeBharat #IndianRailways #MumbaiAhmedabad #TrainUpdate #RailwayNews #IndiaTransport #BulletTrainIndia #TravelIndia #SmartTravel #DigitalIndia #PassengerComfort #RailwayUpgrade #IndiaNews #BreakingNews #ViksitBharat










2 thoughts on “नई दिल्ली/मुंबई:वंदे भारत एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव: मुंबई–अहमदाबाद रूट पर अब 20 कोच, यात्रियों को बड़ी राहत”
This decision would be great
Vande bharat