नई दिल्ली:डाक विभाग–DTDC की बड़ी साझेदारी: देशभर में पार्सल डिलीवरी होगी और तेज, ई-कॉमर्स को मिलेगा बूस्ट, देश के लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स सेक्टर को नई रफ्तार देने के लिए डाक विभाग और DTDC Express Limited ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।इस समझौते पर डाक विभाग के पार्सल निदेशालय के महाप्रबंधक नीरज कुमार झा और DTDC के राष्ट्रीय चैनल प्रमुख जतिंदर सेठी ने नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए।

इस सहयोग भारत में पार्सल डिलीवरी सिस्टम को तेज, सुलभ और मजबूत बनेगा जिससे कि डाक विभाग के 1.64 लाख डाकघरों के विशाल नेटवर्क का उपयोग हो पायेगा, DTDC की लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञता और तकनीकी क्षमता से फायदा होगा और ग्रामीण और दूरदराज इलाकों तक बेहतर पहुंच होगी l इस लॉजिस्टिक्स विस्तार से DTDC अब डाक विभाग के नेटवर्क के जरिए देशभर में डिलीवरी कर सकेगा और Cash on Delivery (COD) सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा, क्षमता साझाकरण (Capacity Sharing), बेहतर ऑपरेशन और सर्विस क्वालिटी व मार्केटिंग रणनीतियों का समन्वय होगा l हर तिमाही (Quarterly) प्रगति की समीक्षा होगी, सिस्टम इंटीग्रेशन और नए अवसरों की खोज हो पायेगी l इससे DTDC की पूरे भारत में 1.64 लाख डाकघरों तक पहुंच बढेगी, डिलीवरी स्पीड में सुधार होगा व ग्रामीण ई-कॉमर्स मार्केट में विस्तार होगा इतना ही नही डाक विभाग के पार्सल बिजनेस में तेजी और नेटवर्क का बेहतर उपयोग ते साथ साथ भारत को Global Logistics Hub बनाने में मदद भी मिलेगी l
ई-कॉमर्स सेक्टर को इस साझेदारी से बड़ा बूस्ट मिलेगा यह साझेदारी खासतौर पर उन क्षेत्रों में गेम-चेंजर साबित हो सकती है जहां पर ऑनलाइन डिलीवरी अभी सीमित है और ग्रामीण और टियर-2/3 शहरों में मांग तेजी से बढ़ रही हैl
डाक विभाग देश का सबसे बड़ा नेटवर्क है यहां 1.64 लाख डाकघर हैं दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टल नेटवर्क है और लॉजिस्टिक्स, कम्युनिकेशन और वित्तीय सेवाओं में अहम भूमिका रहती है जबकि DTDC भारत की एक भरोसेमंद लॉजिस्टिक्स ब्रांड DTDC Express Limited है जो देश की अग्रणी पार्सल डिलीवरी कंपनियों में शामिल है और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सेवाएं तथा ई-कॉमर्स के लिए आधुनिक समाधान भी हैl यह साझेदारी भारत को तेज, किफायती और भरोसेमंद डिलीवरी सिस्टम देने के साथ-साथ Digital India और E-Commerce Revolution को नई दिशा देगी।
#IndiaPost #DTDC #LogisticsIndia #EcommerceIndia #DigitalIndia #ParcelDelivery #StartupIndia #IndiaGrowth #SupplyChain #COD #RuralIndia #BusinessNews #BreakingNews #LogisticsRevolution #ViksitBharat









