श्रीनगर:श्रीनगर में युवा शक्ति का मंथन: “संवाद से समाधान” के साथ शुरू हुआ राष्ट्रीय चिंतन शिविर, देश के युवाओं के भविष्य को दिशा देने के उद्देश्य से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रियों का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आज शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में शुरू हुआ।

इस महत्वपूर्ण शिविर का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे कर रहे हैं। शिविर के पहले दिन का मुख्य फोकस रहा युवाओं की भागीदारी बढ़ाना और नीतिगत सुधार। माई भारत प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं की डिजिटल भागीदारी और नीतिगत समन्वय और संस्थागत अभिसरण ल परिणाम-उन्मुख योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन,अपने संबोधन में डॉ. मांडविया ने कहा: “युवा सिर्फ लाभार्थी नहीं, भागीदार बनें” भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा डेमोग्राफिक डिविडेंड है, विकसित भारत 2047 का लक्ष्य युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव, युवाओं को निर्णय-निर्माण में सीधा शामिल करना जरूरी हैl उन्होंने यह भी कहा कि जिला युवा अधिकारी (DYO) जमीनी स्तर पर युवाओं के विचारों को नीति में बदलने की अहम कड़ी बन सकते हैं।
राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा है कि “संवाद से ही निकलेगा ठोस समाधान” यह शिविर युवा मुद्दों पर ठोस रणनीति बनाने का मंच है. नीति निर्माण में जमीनी स्तर के सुझावों का समावेश जरूरी है और युवाओं की भागीदारी हर स्तर पर सुनिश्चित की जानी चाहिएl शिविर के तकनीकी सत्रों में वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 पर चर्चा, कमियों का विश्लेषण और समाधान और युवा क्लबों के विकास के मॉडल व राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ बेहतर समन्वय तथा इसके अलावा, फंड फ्लो मैकेनिज्म और कार्यक्रम क्रियान्वयन की पारदर्शिता पर भी जोर दिया गया।

डिजिटल इंडिया के साथ युवा सशक्तिकरण मे माई भारत प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं की डिजिटल सहभागिता, जमीनी स्तर पर युवा क्लबों को मजबूत बनाना और नीति निर्माण में डेटा और फीडबैक आधारित दृष्टिकोण, पहले दिन के समापन पर प्रमुख सुझावों के संकलन, विषय-आधारित समूहों के गठन व अगले सत्रों के लिए रणनीति तय करना lयह शिविर अगले दो दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें क्रॉस-लर्निंग, नीति समन्वय और परिणाम-आधारित कार्य योजना पर फोकस रहेगा। यह चिंतन शिविर भारत के युवाओं को सिर्फ लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति-निर्माता और परिवर्तनकारी शक्ति बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
#YouthPower #ChintanShivir #MansukhMandaviya #MyBharat #NSS #YouthPolicy #IndiaYouth #ViksitBharat #India2047 #DigitalIndia #YouthEmpowerment #Governance #IndiaNews #BreakingNews #PolicyMaking









