नई दिल्ली: महिला आरक्षण संशोधन पर संसद में गरमागरम बहस, PM मोदी की अपील “नारी शक्ति को उसका अधिकार दें”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में चल रही नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) में संशोधन पर चर्चा के बीच सभी राजनीतिक दलों से संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने और इसके पक्ष में मतदान करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने बताया कि संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा चल रही है और बीती रात 1 बजे तक बहस जारी रही। उन्होंने कहा कि संशोधन से जुड़े सभी भ्रमों को तर्कसंगत तरीके से दूर किया गया है और सदस्यों द्वारा उठाए गए हर सवाल का जवाब दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिला आरक्षण को लेकर जो भ्रम फैलाए गए थे, उन्हें स्पष्ट किया गया है,सभी सांसदों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई है,विपक्ष और अन्य सदस्यों की आशंकाओं का समाधान किया गया है PM मोदी ने जोर देते हुए कहा कि महिला आरक्षण का मुद्दा लगभग चार दशकों से राजनीतिक बहस का विषय रहा है और अब समय आ गया है कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी महिलाओं का निर्णय प्रक्रिया में कम प्रतिनिधित्व होना उचित नहीं है और इसे बदलना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने संकेत दिया कि लोकसभा में जल्द ही इस संशोधन पर मतदान हो सकता है। उन्होंने सभी सांसदों से आग्रह किया कि वे सोच-समझकर और देशहित में निर्णय लें।
प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं की ओर से सभी सांसदों से अपील करते हुए कहा है कि ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे महिलाओं की भावनाएं आहत हों,करोड़ों महिलाएं संसद और उसके निर्णयों की ओर देख रही हैं उन्होंने सांसदों से अपने परिवार की महिलाओं—मां, बहन, बेटी और पत्नी—को याद करते हुए अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने का आह्वान किया।
PM मोदी ने इस संशोधन को एक ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि यदि यह सर्वसम्मति से पारित होता है, तो महिलाओं का सशक्तिकरण बढ़ेगा और लोकतंत्र और मजबूत होगा, उन्होंने सभी दलों से एकजुट होकर इतिहास रचने की अपील भी की। महिला आरक्षण संशोधन पर संसद में चल रही बहस देश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हो सकती है।
अब सबकी नजर लोकसभा में होने वाले मतदान पर है, जो महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को नई दिशा दे सकता है।
#WomenReservation #NariShakti #PMModi #NarendraModi #LokSabha #IndianPolitics #WomenEmpowerment #ParliamentNews #ReservationBill #IndiaDemocracy #BreakingNews








