Search
Close this search box.

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार अलर्ट मोड में! 1777 भारतीय सुरक्षित निकाले गए।

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार अलर्ट मोड में!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार अलर्ट मोड में! 1777 भारतीय सुरक्षित निकाले गए। पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच भारत सरकार ने आज राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में उच्चस्तरीय प्रेस वार्ता आयोजित कर देश को भरोसा दिलाया कि ईंधन, खाद्य सुरक्षा, समुद्री संचालन और विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पूरी तरह नियंत्रण में है। इस संयुक्त प्रेस वार्ता में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, पत्तन-पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय तथा उपभोक्ता कार्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।
The Joint Secretary, Ministry of Petroleum & Natural Gas (MoP&NG), Ms. Sujata Sharma addressing at the Inter – Ministerial Briefing on Recent Developments in West Asia at National Media Centre, in New Delhi on April 06, 2026.
  • भारत में ईंधन और खाद्य पदार्थों की कोई कमी नहीं
  • पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम
  • 18 करोड़ से अधिक LPG सिलेंडर घरों तक पहुंचे
  • 1,777 भारतीयों को पश्चिम एशिया से सुरक्षित निकाला गया
  • पश्चिमी फारस की खाड़ी में 16 भारतीय जहाज सुरक्षित
  • सरकार ने जमाखोरी रोकने के लिए 1 लाख से ज्यादा छापे मारे
  • खाद्यान्न, दाल, तेल, चीनी — सभी का पर्याप्त स्टॉक
🍚 खाद्य सुरक्षा पर सरकार ने दिया भरोसासरकार ने स्पष्ट किया कि देश में खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी तरह की घबराहट की आवश्यकता नहीं है चावल और गेहूं का पर्याप्त बफर स्टॉक, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वितरण जारी, दाल उत्पादन बढ़कर 266 लाख मीट्रिक टन अनुमान है, प्याज, आलू, टमाटर की पर्याप्त उपलब्धता है और खाद्य तेल आयात सामान्य है इसी तरह से चीनी की स्थिति भी पर्याप्त बफर स्टॉक है, 15.80 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति और कीमतें स्थिर हैं।
The Joint Secretary, Department of Food and Public Distribution, Ms. C. Shikha addressing at the Inter – Ministerial Briefing on Recent Developments in West Asia at National Media Centre, in New Delhi on April 06, 2026.
⛽पश्चिम एशिया संकट के बावजूद सरकार ने ईंधन आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए हैं। जैसे कि पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाई, डीजल निर्यात शुल्क 21.5 रुपये प्रति लीटर, ATF निर्यात शुल्क 29.5 रुपये प्रति लीटर, रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं एवं LPG घरेलू उत्पादन बढ़ाया गया। LPG की स्थिति 18 करोड़ से अधिक सिलेंडर वितरित किये जा चुके हैं और 97% ऑनलाइन बुकिंग बढ़ी है व 5 किलोग्राम छोटे सिलेंडर की बिक्री तेजी से शुरु कर दी गई है।
The Additional Secretary, Ministry of External Affairs, Shri Randhir Jaiswal addressing at the Inter – Ministerial Briefing on Recent Developments in West Asia at National Media Centre, in New Delhi on April 06, 2026.
⚓ समुद्री सुरक्षा को लेकर सरकार ने बताया कि फारस की खाड़ी में 16 भारतीय जहाज मौजूद हैं, 433 भारतीय नाविक सुरक्षित व दो भारतीय LPG जहाज सुरक्षित पार हुए तथा 1,599 भारतीय नाविकों को वापस लाया गया।
✈️ सरकार ने पश्चिम एशिया से भारतीयों को निकालने का अभियान तेज किया है। जिसमे सुरक्षित 1,777 भारतीय नागरिक निकाले गए और 895 छात्र व 345 मछुआरे निकाले गये हैं। इसके अलावा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया जा रहा है जैसे कि इजराइल → मिस्र → जॉर्डन, ईरान → आर्मेनिया → अजरबैजान, इराक → जॉर्डन → सऊदी और कुवैत → सऊदी → भारत। UAE से 90 उड़ानें, कतर से 8-10 उड़ानें, सऊदी और ओमान से उड़ानें जारी जबकि कुवैत और बहरीन एयरस्पेस बंद कर दिये गये हैं।
The Additional Secretary, Ministry of Ports, Shipping and Waterways (MoPSW), Shri Mukesh Mangal addressing at the Inter – Ministerial Briefing on Recent Developments in West Asia at National Media Centre, in New Delhi on April 06, 2026.
🚨 सरकार ने जमाखोरी पर जो कार्रवाई की है वो इस प्रकार से है 1 लाख से ज्यादा छापे, 52,000 सिलेंडर जब्त, 850 FIR दर्ज और 220 गिरफ्तार किये गये हैं।
🛢️ केरोसिन और वैकल्पिक ईंधन के रुप मे 48,000 KL अतिरिक्त केरोसिन, PNG कनेक्शन तेजी से बढ़ाए जा रहे है और इलेक्ट्रिक और इंडक्शन कुकिंग को बढ़ावा भी दिया जा रहा है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि लोग घबराकर खरीदारी न करें और न ही अफवाहों पर भरोसा करें व ऊर्जा बचत करें तथा डिजिटल LPG बुकिंग करें। पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में खाद्य और ईंधन सुरक्षा पूरी तरह नियंत्रण में है और विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

#West Asia Crisis 2026
#India fuel supply update
#LPG supply India
#Petrol diesel price India
#India evacuation West Asia
#Hormuz Strait India
#India energy security
#India food security update
#Indian citizens evacuation
#India government press briefing

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार अलर्ट मोड में! 1777 भारतीय सुरक्षित निकाले गए।”

Leave a Comment

और पढ़ें