नई दिल्ली-पवन खेड़ा का बड़ा आरोप: असम CM की पत्नी के पास 3 विदेशी पासपोर्ट, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेड़ा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास तीन अलग-अलग देशों — संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मिस्र (Egypt) और एंटीगुआ एंड बारबुडा (Antigua and Barbuda) — के पासपोर्ट हैं।
पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्क्रीन पर कथित पासपोर्ट की प्रतियां भी दिखाईं और सवाल उठाया कि जिस मुख्यमंत्री की राजनीति मुस्लिमों के खिलाफ बयानबाजी पर आधारित बताई जाती है, उनकी पत्नी के पास दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट कैसे हो सकते हैं। खेड़ा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उन्हें यह जानकारी थी कि “उनके दत्तक पुत्र” हेमंता बिस्वा सरमा के परिवार के पास कई देशों के पासपोर्ट हैं।
पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि UAE का पासपोर्ट 2022 में जारी हुआ, एंटीगुआ एंड बारबुडा का पासपोर्ट 2021 में जारी हुआ औऱ मिस्र का पासपोर्ट भी कथित तौर पर मौजूद है कांग्रेस ने इस मामले में पारदर्शिता और स्पष्टीकरण की मांग की है और सवाल उठाया कि क्या भारतीय कानून के तहत एक व्यक्ति कई देशों के पासपोर्ट रख सकता है।
इन आरोपों पर असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोपों को “राजनीति से प्रेरित और झूठा” बताया और कहा कि वे पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। सरमा ने कहा कि जो दस्तावेज दिखाए गए हैं, उनमें कई विसंगतियां हैं और यह एक “दुष्प्रचार अभियान” है। उन्होंने यह भी कहा कि दस्तावेजों में नाम और अन्य विवरण में गड़बड़ी है, जिससे उनकी प्रामाणिकता पर सवाल उठते हैं।
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब असम में चुनावी माहौल गरम है और बीजेपी-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। इस मुद्दे ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।
AssamPolitics #PawanKhera #HimantaBiswaSarma #PoliticalNews #BreakingNews










1 thought on “नई दिल्ली: पवन खेड़ा का बड़ा आरोप,असम CM की पत्नी के पास 3 विदेशी पासपोर्ट”
Assam cm