NEW DELHI — केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संसद में जन विश्वास विधेयक, 2026 के पारित होने का स्वागत करते हुए इसे भारत में आसान जीवन (Ease of Living) और आसान व्यापार (Ease of Business) को गति देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह विधेयक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नए भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

अमित शाह ने अपने पोस्ट में कहा:
“संसद में जन विश्वास विधेयक 2026 का पारित होना भारत में आसान जीवन (Ease of Living) और आसान व्यापार (Ease of Business) को गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अनेक कानूनी प्रावधानों को कम करके यह विधेयक मोदी जी के नए भारत के सपने को साकार कर रहा है, जिससे आम लोगों का जीवन आसान और व्यवसाय करना सरल हो जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि यह विधेयक सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाने, अनावश्यक कानूनी बाधाओं को कम करने और निवेश को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
जन विश्वास विधेयक, 2026 के तहत कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं जैसे कि अनावश्यक और जटिल कानूनी प्रावधानों में कमी,छोटे-मोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से हटाने की पहल,व्यवसाय करने की प्रक्रिया को सरल बनाना,प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाना और नागरिकों और उद्यमियों के लिए अनुपालन बोझ कम करना एवं निवेश और उद्यमिता को बढ़ावा देना सरकार का मानना है कि इन सुधारों से स्टार्टअप, MSME और छोटे व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा।
केंद्र सरकार लंबे समय से Ease of Doing Business और Ease of Living को मजबूत करने पर काम कर रही है। जन विश्वास विधेयक 2026 उसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संसद में विधेयक के पारित होने के बाद कई सांसदों ने इसे व्यापार-अनुकूल और नागरिक-केंद्रित सुधार बताया। सरकार का कहना है कि इस विधेयक से देश में नियम आधारित शासन और कम से कम सरकारी हस्तक्षेप को बढ़ावा मिलेगा। इतना ही नही लाइसेंस और अनुमति प्रक्रिया आसान होगी, छोटे उल्लंघनों पर जेल की बजाय जुर्माना लगेगा, सरकारी कार्यालयों में कम चक्कर लगाने होंगे और व्यापार शुरू करने में कम समय लगेगा एवं निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। केंद्र सरकार का दावा है कि यह विधेयक आर्थिक सुधारों की नई दिशा तय करेगा और भारत को वैश्विक व्यापार केंद्र बनाने के लक्ष्य को मजबूत करेगा।
#जन विश्वास विधेयक 2026, #Amit Shah, #Jan Vishwas Bill 2026, #Ease of Living India, #Ease of Business India, #Narendra Modi reforms, #Parliament news 2026, #India business reforms










3 thoughts on “NEW DELHI: जन विश्वास विधेयक 2026 पारित!”
Good news
Janvishwas
जनगणना