नई दिल्ली — दिल्ली के 13 जिलों में SPCA पहल शुरू, पशु क्रूरता पर सख्त कार्रवाई होगी, दिल्ली सरकार ने पशु संरक्षण और पशु क्रूरता रोकने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए राजधानी के सभी 13 जिलों में Society for Prevention of Cruelty Against Animals (SPCA) पहल शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल के तहत पशुओं के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता या शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और इसकी जिम्मेदारी सीधे जिला मजिस्ट्रेट (DM) को दी गई है।
दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि राजधानी में पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अब जिला स्तर पर मजबूत व्यवस्था बनाई जाएगी। किसी भी पशु क्रूरता, घायल पशु या देखभाल से जुड़ी शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कदम पशु कल्याण को मजबूत करने और पशु क्रूरता को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।सरकार ने कहा कि बजट भाषण को लेकर कुछ लोगों ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया, जिस पर स्पष्टीकरण देते हुए बताया गया कि:

- पहली बार सरकार वेटरनरी अस्पतालों को सुधार रही है
- लंबे समय से खराब पड़े पशु अस्पतालों को ठीक किया जा रहा है
- अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी
- दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी
- आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी
सरकार ने कहा कि इन सुधारों से पशुओं के इलाज की व्यवस्था पहले से बेहतर होगी।
सरकार ने शेल्टर होम को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। बयान में कहा है कि शेल्टर होम का उद्देश्य पशुओं का इलाज और देखभाल है न कि पशुओं को पकड़कर ले जाने की कोई नीति और घायल और बीमार पशुओं को ही प्राथमिकता मिलेगी एवं पशु कल्याण के लिए मानवीय व्यवस्था की गई है, सरकार ने कहा कि यह पहल एनिमल लवर्स, पशु कल्याण संगठनों और नागरिकों के सहयोग से सफल बनाई जाएगी।इस नई व्यवस्था से पशु क्रूरता पर तुरंत कार्रवाई होगी, घायल पशुओं का बेहतर इलाज होगा,जिला स्तर पर जवाबदेही होगी, पशु कल्याण व्यवस्था मजबूत बनेगी और नागरिकों के लिए शिकायत प्रणाली आसान होगी
विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल दिल्ली में पशु संरक्षण व्यवस्था को मजबूत करेगी और पशुओं के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देगी।
#Delhi animal welfare
#SPCA Delhi
#Delhi veterinary hospital
#Animal cruelty Delhi
#Delhi government animal policy
#Delhi animal shelter










6 thoughts on “नई दिल्ली: दिल्ली के 13 जिलों में SPCA पहल शुरू, पशु क्रूरता पर सख्त कार्रवाई”
Good
Very good news
Very good decision by govt…
Help ever , hurt never
Ani
Dogs animals