13/04/2010 बस शेल्टर का पे्रजेंटेशन टांय-टांय फिस
ेनोएडा। 35 विवादों से घिरी बस शेल्टर योजना एक अधिकारी की हठधर्मी के चलते परवान नहीं चढ़ पा रही है। पहले यह योजना कॉमनवेल्थ खेलों को ध्यान में रखते हुए लाई गई थी परंतु टेंडर की तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी इसे निरस्त कर दिया गया। इसके लिए प्राधिकरण के एक अधिकारी ने एड़ी-चोटी तक जोर लगा डाले। चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहिंदर सिंह ने योजना के महत्व को देखते हुए तत्काल दोबारा टेंडर प्रक्रिया चालू कराई और इसका जिम्मा अपरमुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएन बाथम को सौंपा। उन्होंने दोबारा टेंडर निकालकर 65 बस शेल्टरों की इस योजना के लिए कंपिनयों से आवेदन मांगे। पहले तकनीकी एवं वित्तीय निविदाएं मांगी जाती थीं इस बार प्रजेंटेशन की अनिवार्यता रखी गई थी। इसके लिए 6 कंपनियों ने आवेदन किया। आज प्रेजेंटशन के लिए सभी कंपनियां आईं परंतु अधिकारियों को खुद पता नहीं था कि उनसे क्या प्रेजेंटेशन लेना है। नतीजतन अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएन बाथम ने कमान अपने हाथ में लेते हुए सभी कंपनियों से उनकी तकनीकी, वित्तीय एवं अनुभव की जानकारी लेकर औपचारिकता पूरी की।
|