26/09/2012 चीनी नौसेना में शामिल हुआ पहला विमान वाहक पोत
बीजिंग.चीन की नौसेना में मंगलवार को पहला विमानवाहक पोत शामिल किया गया है। यह पोत ऐसे समय में शामिल हुआ है जब जापान के साथ उसके संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं। चीन के रक्षा मंत्रालय ने पूर्व सोवियत संघ के इस पोत को युक्रेन से खरीदा है। देश के पूवरेत्तर प्रांत लियाओनिंग के नाम पर इसका नामकरण किया गया है। पूर्व सोवियत संघ की नौसेना ने 1980 में इस विमानवाहक पोत का निर्माण शुरू किया था। लेकिन संघ के विघटन के बाद 1992 में निर्माण कार्य रोक दिया गया। फिर 1998 तक यूक्रेन के शिपयार्ड में यह अधूरा पड़ा रहा। इसके बाद मकाऊ स्थित चीन की एक कंपनी ने दो करोड़ डॉलर (करीब 1.06 अरब रुपए) में इसे खरीदा। सन् 2002 में इसे चीन के डालियान शिपयार्ड में बनाने के लिए लाया गया।
|