11/08/2012 250 हिंदू तीर्थयात्रियों के समूह का पहला जत्था 119 लोगों के साथ शाम चार बजे वाघा-अटारी सीमा के रास्ते भारत में एंटर किया
अटारी (पंजाब)। भविष्य के प्रति अनजान 119 पाकिस्तानी हिदुओं ने अधिकारियों से तीर्थयात्रा पूरी कर वापस लौटने का वादा करने के बाद शुक्रवार को भारत में एंटर किया। 250 हिंदू तीर्थयात्रियों के समूह का पहला जत्था 119 लोगों के साथ शाम चार बजे वाघा-अटारी सीमा के रास्ते भारत में एंटर किया। अटारी सीमा पर एक तीर्थयात्री ने कहा कि हम यहां तीर्थयात्रा के लिए आए हैं। यद्यपि पाकिस्तान में हमारे लिए स्थितियां आसान नहीं है। हम यात्रा के बाद पाकिस्तान लौटेंगे।
भारत पहुंचे अनेक तीर्थयात्रियों ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान में वे समस्याओं का सामना कर रहे हैं और उनमें से बहुत पर इस्लाम स्वीकार करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि भारत में रहने की इजाजत मिलती है तो यहीं रह जाएंगे। पाकिस्तान वापस लौटने का वादा करने के बाद ही पाकिस्तानी अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को भारत में एंटर करने की इजाजत दी।
|