ads
 

12/01/2023   सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब चैनलों पर चलने वाली फर्जी खबरों के विरुद्ध कार्रवाई की
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और चुनाव आयोग से संबंधित फर्जी समाचारों को चलाने के लिए इन चैनलों द्वारा क्लिकबेट थंबनेल का इस्तेमाल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट (एफसीयू) ने छह यूट्यूब चैनलों का भंडाफोड़ किया, जो भारत में समन्वित तरीके से काम कर रहे थे और गलत जानकारी फैला रहे थे। फैक्ट चेक यूनिट ने इन चैनलों द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों का मुकाबला करने के लिए 100 से ज्यादा फैक्ट चेक वाले छह अलग-अलग ट्विटर थ्रेड जारी किए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत यूनिट की ओर से यह दूसरी ऐसी कार्रवाई है जहां पूरे चैनलों का भंडाफोड़ किया गया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब चैनलों पर चलने वाली फर्जी खबरों के विरुद्ध कार्रवाई की

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और चुनाव आयोग से संबंधित फर्जी समाचारों को चलाने के लिए इन चैनलों द्वारा क्लिकबेट थंबनेल का इस्तेमाल
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट (एफसीयू) ने छह यूट्यूब चैनलों का भंडाफोड़ किया, जो भारत में समन्वित तरीके से काम कर रहे थे और गलत जानकारी फैला रहे थे। फैक्ट चेक यूनिट ने इन चैनलों द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों का मुकाबला करने के लिए 100 से ज्यादा फैक्ट चेक वाले छह अलग-अलग ट्विटर थ्रेड जारी किए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत यूनिट की ओर से यह दूसरी ऐसी कार्रवाई है जहां पूरे चैनलों का भंडाफोड़ किया गया है।

छह यूट्यूब चैनल समन्वित रूप से गलत सूचना के नेटवर्क के हिस्से के रूप में काम करते पाए गए, जिनके लगभग 20 लाख ग्राहक थे और उनके वीडियो को 51 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। पीआईबी द्वारा तथ्य-जांच किए गए इन यूट्यूब चैनलों का विवरण इस प्रकार है:

क्र. सं.   यूट्यूब चैनल का नाम      सब्सक्राइबर            व्यूज

1               नेशन टीवी                    5.57 लाख            21,09,87,523

2               संवाद टीवी                    10.9 लाख            17,31,51,998

3               सरोकार टीवी                 21.1 हजार           45,00,971

4                नेशन 24                       25.4 हजार            43,37,729

5                स्वर्णिम भारत                 6.07 हजार           10,13,013

6                संवाद समाचार               3.48 लाख           11,93,05,103  

 कुल                                                20.47 लाख          51,32,96,337

पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट द्वारा उजागर किए गए यूट्यूब चैनलों ने चुनाव, भारत के सर्वोच्च न्यायालय और भारत की संसद में कार्यवाही, भारत सरकार के कामकाज आदि के बारे में फर्जी खबरें फैलाईं। उदाहरणों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर प्रतिबंध के बारे में झूठे दावे और झूठे बयान शामिल हैं। भारत के राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित वरिष्ठ संवैधानिक पदाधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया।

चैनल एक नकली समाचार अर्थव्यवस्था का हिस्सा हैं जो नकली समाचारों से कमाई पर पनपती है। चैनल नकली, क्लिकबेट और सनसनीखेज थंबनेल एवं टीवी चैनलों के टेलीविजन समाचार एंकरों की छवियों का उपयोग दर्शकों को यह विश्वास दिलाने के लिए करते हैं कि समाचार प्रामाणिक थे और उनके द्वारा प्रकाशित वीडियो से कमाई करने के लिए उनके चैनलों पर व्यूज जुटाते हैं।

पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट की यह इस तरह की दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले एक बड़ी कार्रवाई में, 20 दिसंबर, 2022 को यूनिट ने फर्जी समाचार फैलाने वाले तीन चैनलों का पर्दाफाश किया था।


Back

शिक्षक रामत्व का प्रकाश दुनिया के कोने-कोने में पहुँचाना होगा – बी. आर . शंकरानन्द
 

भारत का जीवन आध्यात्मिकता से प्रेरित है - डॉ० मनमोहन वैद्य शिक्षक रामत्व का प्रकाश दुनिया के कोने-कोने में पहुँचाना होगा – बी. आर . शंकरानन्द भारतीय शिक्षण मंडल के ५५ वें स्थापना दिवस के अवसर पर एआईसीटीई के प्रज्ञान सभागार में आयोजित ‘शिक्षा में रामत्व एवं अमृत काल में विकसित भारत’ विषयक कार्यक्रम के द


आईीडीएचसी सोसायटी ने ट्रैफिक नियमो को लेकर चलाया जागरुकता अभियान
 

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर मैट्रो स्टेशन रेड लाइट पर इंडियन डेवलपमेंट फॉर ह्यूमन केयर सोसायटी ने लोगो को ट्रैफिक नियमो को लेकर जागरुकता अभियान चलाया. इस अभियान को पूर्वी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की मदद से चलाया गया जिसमे संस्था के वालंटियर के अलावा विकास मार्ग कार बाजार एसोशियोसन के सदस्यों ने भी बढ चढकर


सवेरा फाउंडेशन द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से गांव पर्थला सेक्टर 122 में कैंसर जांच शिविर का आयोजन
 

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कैंसर के बढ़ते यह मामले सभी के लिए चिंता का विषय है। महिलाओं में सबसे अधिक होने वाले कैंसर में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल और अंडाणु बनाने वाले अंगों ओवेरियन (अंडाशय) या फैलोपियन ट्यूब का कैंसर है। ओवेरियन कैंसर महिलाओं में होने वाला ए


प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता ही पर्यावरण संरक्षण की बुनियाद - भारत भूषण
 

प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता ही पर्यावरण संरक्षण की बुनियाद - भारत भूषण मूल्य आधारित लक्ष्य ही शाश्वत सफलता का आधार है- बी. आर. शंकरानंद भारतीय शिक्षण मण्डल, दिल्ली प्रान्त भारतीय शिक्षण मण्डल के दिल्ली प्रान्त द्वारा समालखा, पानीपत, हरियाणा में आयोजित त्रिदिवसीय अभ्यास वर्ग के दौरान बोलते हुए राष्ट्र


वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप २०२३ पोर्तुगाल में भारत के सुधीर सक्सेना
 

World Kick Boxing चम्पिओन्शिप् २०२३ पोर्तुगाल : भारत के सुधीर सक्सेना पोर्तुगाल मे १७ से २८ नवंबर २०२३ तक आयोजित होने वाली वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से आज रवाना हुए।


ए एफ स्टार टीएमटी सरिया की हुई ज़ोरदार लॉन्चिंग,2027 तक 1.2 ए एम पी टी ए का लक्ष्य
 

दिल्ली- एम एस अग्रवाल फाऊंड्रीज के द्वारा दिल्ली के एक निजी होटल में टीएमटी सरिया बार के लांचिंग के अवसर पर ए एफ स्टार के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे साथ ही संस्था के प्रमुख एम एस अग्रवाल भी मौजूद रहे। दूर दराज से आए हुए डीलर्स और संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रमोद अग्रवाल ने संस्था के बारे में बताते हुए कहा क


वैश्विक शांति एवं समृद्धि की संवाहक है भारतीय ज्ञान परम्परा – शंकरानंद
 

भारतीय शिक्षण मण्डल के दिल्ली प्रान्त द्वारा आयोजित ‘वर्तमान परिदृश्य में भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता’ विषयक कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संगठन मंत्री बी. आर. शंकरानंद ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा हमें वर्तमान वैश्विक चुनौतियों से लड़ने की राह दिख


सवेरा फाउंडेशन ने किया नोएडा मे सर्वाइकल कैंसर जागरुकता,सलाह एवं स्वास्थ्य कैंप का आयोजन
 

सवेरा फाउंडेशन ने नोएडा मे सर्वाइकल कैंसर जागरुकता एवं स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जिसमे वहां आसपास की रहने वाली तकरीबन 500 महिलाओ ने अपना चैकअप कराया और कैंसर जैसी भयानक बीमारी से बचने के लिये जागरुक भी किया गया. सर्वाइकल कैंसर जागरुकता एवं स्वास्थ्य कैंप मे आरसीएफ सीएसआर योजना 2023-24 के तहत सीए 125 विटामिन ड


आईडीएचसी सोसायटी ने किया नवरात्रों पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
 

दिल्ली-पूर्वी दिल्ली के शकरपूर इलाके मे इंडियन डेवलपमेंट फॉर ह्यूमन केयर सोसायटी ने पहले नवरात्रे पर एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जिसमे इंदिरापुरम के शांति गोपाल अस्पताल से जनरल फिजीशियन, आंख, दांत, हड्डियों की जांच, पूरे शरीर की जांच,पीएफटी,ब्लड प्रैसर, शुगर की जांच की टीम पहुंची थी. शिविर मे आ


पैरालाईज पीड़ित होने के बावजूद दिल्ली के फैशन डिजाइनर हरीश के वशिष्ठ के कलेक्शन का फैशन शो में जलवा....
 

जयपुर - राजस्थान के जयपुर मे एमआरएफडब्ल्यू द्वारा दो दिन तक चलने वाले एक फैशन शो ईवेंट मे देश भर के कई नामी गिरामी फैशन डिजाइनरो ने अपने डिजाइनर का शोकेस किया । लेकिन इस पूरे शो मे केंद्र का बिंदु रहे दिल्ली के फैशन डिजाइनर हरीश के वशिष्ठ जोकि पिछले साल ही ब्रेन हैमरेज होने के बाद शारीरिक रुप से पैरालाइज