CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट गुरुवार को जारी कर दी है CBSE के मुताविक दोनों क्लासेस के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं का लास्ट पेपर 21 मार्च को और 12वीं का लास्ट पेपर 5 अप्रैल को होगा। इस बार करीब 34 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार क्लास 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटर्नल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क 1 जनवरी 2023 से शुरू जाएंगे। इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि विषयवार शेड्यूल संबंधित स्कूल जारी करेंगे। CBSE ने अपने नोटिफिकेशन में स्कूलों के साथ-साथ स्टूडेंट्स के लिए भी गाइड लाइन जारी की है।
कुछ दिन पहले ही केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से संसद में इसकी जानकारी दी गई थी कि इस बार एग्जाम कोरोना से उबरने के बाद 100 प्रतिशत सिलेबस के साथ ही होंगे।