17/08/2013 महिला ने नींद में कई सौ किलोमीटर तक दौड़ाई कार
हेमिल्टन। न्यूजीलैंड के हेमिल्टन शहर में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। एक महिला जिसे नींद में चलने की बीमारी है वह महिला नींद में कार चलाते हुए कई सौ किलोमीटर आगे निकल गई।
वह महिला न सिर्फ कार चला रही थी, बल्कि इस दौरान अपने कई दोस्तों को मोबाइल से संदेश भी भेज रही थी। हालांकि उसे सुरक्षित बचा लिया गया। महिला के एक दोस्त ने पुलिस को फोन करके इस संबंध में सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी दोस्त ने नींद की दवाई ली है और वह अपने शहर हेमिल्टन से रात में कार लेकर निकली है। पुलिस को महिला की लोकेशन की जानकारी उसके मोबाइल से मिली। पांच घंटे की यात्रा में महिला नींद में तीन सौ किलोमीटर निकल गई थी। पुलिस प्रमुख डेव लिटन ने फायर फैक्स मीडिया समूह को बताया, महिला को नींद में चलने की बीमारी है। वह दस महीने पहले भी नींद में कई किलोमीटर कार चला कर निकल गई थी और सुबह वह अपने पुराने बीच हाउस में मिली। अधिकारियों ने महिला को बिना चिकित्सकीय जांच के गाड़ी चलाने से प्रतिबंधित करने के संबंध में अदालत से निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
|