वे 20 अगस्त को जींद में होने वाली सद्भावना रैली के संदर्भ में पंचकूला में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि एक चैनल ने बीरेंद्र सिंह के बयान को इस तरह प्रस्तुत किया कि जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उनके बयान को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं किया गया और उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने कहा कि मैंने देश के वर्तमान राजनीतिक हालात में बारे में टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी कांग्रेस पार्टी के बारे में नहीं थी। उन्होंने कहा था कि अब राज्यसभा और लोकसभा में सिर्फ करोड़पति पहुंच रहे हैं। सारे काम पैसे से होते हैं और गरीबों की फिक्र करने वाले कोई नहीं हैं। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग को सुझाव दिया था कि चुनाव व्यवस्था में सुधार किया जाए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य ने लोगों को 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जींद में होने वाली रैली का भी न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि इस रैली में हरियाणा कांग्रेस के सभी नेता आमंत्रित हैं। रैली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करेंगी। जनसभा में अपने संबोधन में चैधरी बीरेंद्र सिंह ने एक बार फिर प्रदेश में असमान विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक समान विकास नहीं हुआ। उत्तरी हरियाणा विकास के मामले में हमेशा की उपेक्षा का शिकार रहा है। उत्तरी हरियाणा के जिलों में विकास कराना कभी भी प्राथमिकता नहीं रही।