29/07/2013 रोमांस फरमा रहे आदित्य-रानी
मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों ज्यादातर कलाकार छुंिट्टयां मनाने के मूड में है। ऐसे में फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा और उनकी गर्लफ्रेंड रानी मुखर्जी कैसे पीछे रह सकते हैं। खबर है कि दोनों स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। वहां दोनों आदित्य की मां पामेला चोपड़ा का जन्मदिन साथ मनाएंगे।
आदित्य के छोटे भाई उदय चोपड़ा भी अपनी गर्लफ्रेंड नरगिस फाकरी के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होंगे। प्रख्यात निर्माता-निदेशक यश चोपड़ा के निधन के बाद उनकी पत्नी पामेला का यह पहला जन्मदिन है, जिसे चोपड़ा परिवार उनकी पसंदी 29दा जगह पर मनाना चाहता है। सूत्रों ने बताया कि आदित्य और रानी दोनों शनिवार रात करीब डेढ़ बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। मीडिया की नजरों से बचने के लिए आदित्य रानी से पंद्रह मिनट पहले पहुंच गए और दोनों ने स्विट्जरलैंड के लिए रात में तीन बजे की फ्लाइट पकड़ी।
|