19/07/2013 राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने जून 2013 में 12,018 शिकायतें दर्ज की
नई दिल्ली:राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्प लाईन (एनसीएच) को जून 2013 के दौरान 12,018 टेलीफोन कॉल मिले। इन टेलीफोन कॉलों/शिकायतों के साथ-साथ एनसीएच की वेबसाईट पर 1863 ऑनलाईन शिकायतें प्राप्त हुईं।
सबसे ज्यादा टेलीफोन कॉल दिल्ली से आए। इसके बाद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्यप्रदेश और पंजाब का नंबर है। शीर्ष दस राज्यों से जून 2013 में प्राप्त कॉलों का विवरण इस प्रकार है- क्रम संख्या | राज्य | शिकायतें | कुल कॉलों का प्रतिशत | 1 | दिल्ली | 2843 | 23.66 | 2 | उत्तर प्रदेश | 1975 | 16.43 | 3 | महाराष्ट्र | 1213 | 10.09 | 4 | हरियाणा | 929 | 7.73 | 5 | राजस्थान | 890 | 7.41 | 6 | बिहार | 601 | 5.00 | 7 | पश्चिम बंगाल | 569 | 4.73 | 8 | गुजरात | 513 | 4.27 | 9 | मध्य प्रदेश | 492 | 4.09 | 10 | पंजाब | 389 | 3.24 |
सर्वाधिक शिकायतें यानि 21.28 प्रतिशत उत्पादों के बारे में थीं। इसके बाद दूरसंचार, ई-कामर्स, माप-तौल, एनबीएफसी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, बैंकिंग और शिक्षा का नंबर है। 1915 कॉलकर्ताओं से प्राप्त प्रतिपुष्टि के अनुसार 1709शिकायतों को विभिन्न कंपनियों के साथ संपर्क कर निपटाया गया। देशभर के उपभोक्ता राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्प लाईन के टोल फ्री नंबर 1800-11-400 पर फोन करके अपनी उपभोक्ता संबंधी शिकायतों के बारे में बातचीत कर सकते हैं। उपभोक्ता हेल्प लाईन जानकारी, सलाह और उपभोक्ता से जुड़े मददों पर मार्गदर्शन कर सकती है। शिकायतें इस वेबसार्इट पर भी दर्ज कराई जा सकती हैं- www.nationalconsumerhelpline.in
|