18/07/2013 अजय सिंह यादव बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे
चंडीगढ़, 18 जुलाई- आगामी 25 जुलाई को कुरूक्षेत्र जिला के पिपली की नई अनाज मंडी में 64वां राज्यस्तरीय वन महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें हरियाणा के वन पर्यावरण एवं विद्युत मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
यह जानकारी देते हुए वन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि वन महोत्सव की शुरूआत वर्ष 1950 में केंद्रीय मंत्री रहे स्व. केएम मुंशी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजन करके की थी और तभी से वन महोत्सव प्रतिवर्ष मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि वन महोत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरुक करना है। वन भूमि कटाव को रोक कर भूमि की उपजाऊ शक्ति को बनाए रखते हैं और ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक हैं। उन्होंने बताया कि इस बार वन विभाग द्वारा 3 करोड़ पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। समारोह में वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामेंद्र जाखु, प्रधान मुख्य वन सरंक्षक सीआर जोतरीवाल सहित जिले के आला अधिकारी भी भाग लेंगे।
|