26/11/2012 संयुक्त राज्य छोड़ो, सिर्फ मैक्सिको कहो
मैक्सिको सिटी. मैक्सिको राष्ट्रपति फेलिप काल्देरान ने कहा है कि अब देश का नाम आधिकारिक रूप से मैक्सिको ही कर देना चाहिए। पूरी दुनिया और खुद वहां के लोग उसे मैक्सिको कहते हैं। संविधान में उसका नाम एस्तादो यूनिदो मैक्सिकानो (संयुक्त राज्य मैक्सिको) है। स्पेनिश भाषा में यह नाम इसे 1824 में जंगे आजादी के समय दिया गया था।
अब राष्ट्रपति फेलिप काल्देरान ने कहा है कि 200 साल हो गए अब तो मैक्सिको का नाम मैक्सिको कर देना चाहिए। काल्देरान ने गुरुवार को इस आशय का एक प्रस्ताव संसद को भेजा है। उनका कार्यकाल एक दिसंबर को समाप्त होने वाला है। उनकी जगह एनरीक पेना निएतो लेंगे जो जुलाई में राष्ट्रपति चुने गए हैं। काल्देरान ने कहा है कि देश का नाम पड़ोसी देश संयुक्त राज्य अमेरिका की तर्ज पर संयुक्त राज्य मैक्सिको रखा गया था। अब मैक्सिको को किसी विदेशी ताकत की नकल करने की जरूरत नहीं है। नाम बदलने के लिए जरूरी होगी 31 राज्यों की मंजूरी बीबीसी के अनुसार अगर ट्विटर पर टिप्पणियों को देखा जाए तो मैक्सिको का नाम क्या हो इसे लेकर वहां के लोग गंभीर नहीं हैं। कुछ लोगों ने तो इस प्रस्ताव की खिल्ली भी उड़ाई है। उनका कहना है कि सरकार कुछ भी लिखे दुनिया और वे तो पहले से मैक्सिको के नाम से जानते हैं बदलाव की कोई जरूरत ही नहीं है। फेलिप काल्देरान ने 2003 में भी ऐसा सुझाव दिया था लेकिन वह प्रस्ताव संसद में मतदान के चरण तक नहीं पहुंच सका। नाम बदलने के प्रस्ताव को देश के सभी 31 राज्यों की मंजूरी की भी जरूरत होगी। मैक्सिको : दुनिया में उभरती नई ताकत उत्तर में अमेरिका, दक्षिण और पश्चिम में प्रशांत महासागर मे घिरा मैक्सिको क्षेत्रफल के हिसाब से अमेरिकी महाद्वीप का 5वां सबसे विशाल देश, दुनिया में 13वां स्थान आबादी के लिहाज से देखें तो मैक्सिको दुनिया में 11वें नंबर पर है- कुल 11.30 करोड़ की आबादी। वर्ल्ड हैरिटेज साइट्स के मामले में छठे स्थान पर-31
|