14/08/2010 भारत दुनिया के लिए उम्मीद है
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत के 63 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर कहा है कि भारत और भारतीय दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणापुंज और प्रकाशस्तंभ हैं।
ओबामा ने कहा कि भारत का स्वाधीनता के लिए अहिंसक संघर्ष, आतंकवाद और चरमपंथ को उसकी अस्वीकृति तथा लोकतंत्र, सहिष्णुता एवं कानून के शासन में उसका विश्वास 15 अगस्त, 1947 से ही दुनियाभर के लोगों के लिए प्रेरणापुंज एवं उम्मीद की किरणें रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के 20 लाख से अधिक अमेरिकी समुदाय हम दोनों देशों को जोड़ने वाले संबंधों का जीवंत उदाहरण है और उनकी उपलब्धियां दोनों देशों में सर्वविदित एवं सराहनीय हैं। आ॓बामा ने कहा कि हमारे देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार बढ़ती रहेगी और मैं नवंबर की अपनी भारत यात्रा को लेकर काफी आशान्वित हूं। हमारा लक्ष्य इसे 21वीं सदी की साोदारी की रूपरेखा तय करने वाला बनाना है। ओबामा ने कहा कि अपने प्रशासन और अमेरिकी जनता की ओर से मैं उन सभी को बधाई देना चाहता हूं जो भारत का 63वां स्वाधीनता दिवस मनायेंगे। ओबामा ने कहा,दुनियाभर के भारतीय न केवल अपनी अतीत पर गर्व से झांक सकते हैं बल्कि वे उम्मीद और आगे की प्रगति की भावना से भविष्य की आ॓र भी देख सकते हैं।
|