08/11/2012 अशरफ : भारत ऊर्जा के लिए पाक पर निर्भर
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ ने कहा कि भारत की मध्य एशियाई देशों से ऊर्जा प्राप्त करने की भारत की कोशिश में उनके देश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने इस क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में शांति और स्थिरता को जरूरी बताया है। अशरफ ने कराची में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी और सेमिनार के उद्घाटन के मौके पर कहा, भारत का मध्य एशियाई देशों के साथ कारोबार और ऊर्जा आयात बहुत हद तक पाकिस्तान पर निर्भर करता है। अशरफ ने कहा, इस क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए शांति और स्थिरता जरूरी है। यह संतोष की बात है कि भारत और पाकिस्तान वार्ता के जरिए सही दिशा में बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विश्व की पूरी आबादी का पांचवां हिस्सा दक्षिण एशिया में रहता है और यह प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। इस क्षेत्र में प्रमुख आर्थिक शक्ति बनने की संभावना है। इस मौके पर पाकिस्तानी और विदेशी सैन्य अधिकारी व हथियार कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
|