Search
Close this search box.

उत्तर प्रदेश: जेवर एयरपोर्ट से लेकर डिफेंस कॉरिडोर तक…योगी सरकार का मेगा डेवलपमेंट प्लान ON! 110 इलेक्ट्रिक बसें, नए एक्सप्रेस-वे और करोड़ों के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मिली रफ्तार!

Uttar Pradesh: From Jewar Airport to the Defence Corridor—The Yogi Government's Mega Development Plan is ON! 110 Electric Buses, New Expressways, and Multi-Crore Infrastructure Projects Gain Momentum!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बृजभूषण

उत्तर प्रदेश: जेवर एयरपोर्ट से लेकर डिफेंस कॉरिडोर तक…योगी सरकार का मेगा डेवलपमेंट प्लान ON! 110 इलेक्ट्रिक बसें, नए एक्सप्रेस-वे और करोड़ों के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मिली रफ्तार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की चौथी बैठक की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश की प्रमुख आधारभूत संरचना, परिवहन, कृषि, औद्योगिक और रक्षा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, इलेक्ट्रिक बस सेवा, एक्सप्रेस-वे, एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट हब, टेक्सटाइल पार्क और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और YEIDA क्षेत्र में 500 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की समीक्षा करते हुए कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 जून से प्रस्तावित उड़ान संचालन से पहले प्रथम चरण में 110 इलेक्ट्रिक बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि यात्रियों को निर्बाध और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिल सके। सीएम योगी ने प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के तेज विस्तार पर भी विशेष जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगरा-लखनऊ–पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे, जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे और झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण जून 2026 के अंत तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में तेज कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक नेटवर्क को मजबूत करना है, जिससे औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ सकें।
बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकट प्रस्तावित एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट हब की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए आधुनिक प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोरेज और निर्यात सुविधाएं विकसित की जाएं।इसके अलावा उन्नाव में प्रस्तावित एक्वा ब्रिज परियोजना पर भी चर्चा हुई, जिसका उद्देश्य मत्स्य पालन और एक्वा उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देना है।
सीएम योगी ने लखनऊ में प्रस्तावित सीड पार्क और टेक्सटाइल पार्क परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं को कृषि और औद्योगिक विकास से जोड़ते हुए तेजी से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से रोजगार सृजन, निवेश और स्थानीय उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी।
उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजनाओं Uttar Pradesh Defence Industrial Corridor (UPDIC) की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निवेशकों को हर संभव सहायता देने और परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने ‘सीएम समीक्षा’ में शामिल परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में एक विशेष सेल गठित किया जाए, जो इन परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास परियोजनाओं में देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

Yogi Adityanath News, Jewar Airport Electric Bus, UP Infrastructure Projects, Uttar Pradesh Expressway News, Defence Industrial Corridor UP, Noida International Airport, Electric Bus Uttar Pradesh, UP Development Projects 2026, CM Yogi Meeting, UP State Transformation Commission

Ib News
Author: Ib News

1 thought on “उत्तर प्रदेश: जेवर एयरपोर्ट से लेकर डिफेंस कॉरिडोर तक…योगी सरकार का मेगा डेवलपमेंट प्लान ON! 110 इलेक्ट्रिक बसें, नए एक्सप्रेस-वे और करोड़ों के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मिली रफ्तार!”

  1. Delhi ke sath NCRs mei bhi ye changes dono UP aur Delhi NCRs mei pollution kam hone ke sath sath baki developments mei madadgar saabit hoga.

    Reply

Leave a Comment

और पढ़ें